‘धुरंधर 2’ में सतिंदर सरताज और जैस्मिन सेंडलस के गाने ‘केदे पासे जाए सजना’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. इस गाने की क्लिप्स और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सतिंदर सरताज की गायकी तारीफ हो रही है. सतिंदर ने इससे पहले भी कई हिट गाने दिया है. यहां हम आपको उनके सबसे हिट और ज्यादा देखे गए गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गाने का नाम ‘उड़ारिया’ है. गाने को सतिंदर न सिर्फ गाया है, बल्कि इसमें परफॉर्म भी किया है. यूट्यूब पर इसक गाने के 720 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हैं. गाने को बोल भी खुद को सतिंदर सरताज ने ही लिखे हैं.













