—Advertisement—

सड़क हादसे मे विंढमगंज के 8 वर्षीय शिवम की मौत, माता-पिता गंभीर, बेहतर इलाज हेतु रेफर

Author Picture
Published On: July 2, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज, सोनभद्र झारखंड के बिलासपुर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में सोनभद्र जनपद के विंढमगंज निवासी 8 वर्षीय शिवम कुमार, पुत्र सनोज पासवान, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।हादसे में शिवम के पिता सनोज पासवान (46 वर्ष), पुत्र केश्वर पासवान, तथा माता चिंता देवी (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, श्री बंशीधर नगर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, गढ़वा रेफर कर दिया।वर्तमान में चिंता देवी का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि सनोज पासवान को बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित (रिम्स) भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बालक शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकार से आर्थिक सहायता तथा बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग की अपील की है, ताकि घायल दंपति का समुचित उपचार हो सके और परिवार को इस दुख की घड़ी में सहारा मिल सके।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X