—Advertisement—

भारत के बाद जापान फतह करने निकली ‘धुरंधर’, टूटेगा RRR का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह ने फैंस से की खास अपील

Author Picture
Published On: July 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

भारत में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अब जापान में रिलीज के लिए तैयार है. निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म 10 जुलाई को जापानी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने जापान के दर्शकों के लिए एक खास वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की अपील की.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अब जापानी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जापान का बाजार पिछले कुछ समय में एक सोने की खदान बनकर उभरा है. अब इस कड़ी में नया नाम बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का भी जुड़ने जा रहा है. फिल्म 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज होगी.

Dhurandhar, Dhurandhar releases in Japan, Dhurandhar Japan release date, Ranveer Singh shares special message before Dhurandhar releases in Japan, Aditya dhar, will Dhurandhar break RRR record on Japan, धुरंधर, धुरंधर जापान में रिलीज, धुरंधर जापान रिलीज डेट, धुरंधर जापान में रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह ने शेयर किया खास संदेश, क्या धुरंधर जापान में आरआरआर रिकॉर्ड तोड़ेगा, आदित्य धर

जापान में ‘धुरंधर’ रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह ने एक खास वीडियो मैसेज शेयर किया है. रणवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि ‘धुरंधर’ दर्शकों को ड्रामा, इमोशन, एक्शन और शानदार कहानी से भरपूर है, जो उन्हें जरूर पसंद आएगी.

Dhurandhar, Dhurandhar releases in Japan, Dhurandhar Japan release date, Ranveer Singh shares special message before Dhurandhar releases in Japan, Aditya dhar, will Dhurandhar break RRR record on Japan, धुरंधर, धुरंधर जापान में रिलीज, धुरंधर जापान रिलीज डेट, धुरंधर जापान में रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह ने शेयर किया खास संदेश, क्या धुरंधर जापान में आरआरआर रिकॉर्ड तोड़ेगा, आदित्य धर

वीडियो में रणवीर ने कहा, ‘जापान में आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार. ‘धुरंधर’ जापान में रिलीज होने जा रही है, जो अपने साथ ड्रामा, इमोशन और शानदार कहानी से भरपूर एक इमर्सिव सिनेमाई एक्सपीरियंस लेकर आ रही है. मैं आप सभी को बड़े पर्दे पर अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता हूं.ढेर सारा प्यार, और उम्मीद है कि आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के नाम है, जिसने जापान में करीब 2.42 बिलियन येन यानी करीब 139.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर रजनीकांत की ‘मुथु’ 23.39 करोड़ रुपेय और तीसरे पर ‘बाहुबली 2’ करीब 17.61 करोड़ रुपये है.

हाल ही में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने भी वहां 6.2 करोड़ रुपये की सम्मानजनक कमाई की थी. ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर इस बात पर है कि क्या ‘धुरंधर’ वहां ‘RRR’ के 139 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को चुनौती दे पाएगी.

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भारत में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1,307.35 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसमें से अकेले भारत में फिल्म ने 1,007.85 करोड़ रुपये कमाए थे.

Ranveer Singh, Dhurandhar, Aditya Dhar, box-office success, profit-sharing arrangement, Jio Studios, Ranveer Singh, Aditya Dhar chose profits over paycheques, रणवीर सिंह, धुरंधर, आदित्य धर, बॉक्स-ऑफिस पर सफलता, लाभ-साझाकरण व्यवस्था, जियो स्टूडियोज, रणवीर सिंह, आदित्य धर ने वेतन के बजाय मुनाफा चुना

फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहद संवेदनशील मिशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है. अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों से सजी यह फिल्म अब जापान में नया इतिहास रचने को बेताब है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X