Last Updated:
90 के दशक की सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘हम हैं बेमिसाल’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे सेट का माहौल बदल दिया था.इस बात का खुलासा अजय देवगन संग हिट दे चुकीं मधु ने किया है. उन्होंने बताया कि दिव्या भारती के निधन की खबर मिलते ही सुनील शेट्टी शूटिंग बीच में छोड़कर तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए थे.
एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
नई दिल्ली. फिल्म ‘हम हैं बेमिसाल’ आज भी अपने दमदार एक्शन और स्टारकास्ट की वजह से याद की जाती है. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई एक ऐसी घटना भी है, जिसे याद कर आज भी लोग भावुक हो जाते हैं. अभिनेत्री मधु ने हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्या के निधन की खबर मिलते ही सुनील शेट्टी ने शूटिंग छोड़ दी थी.
आईएएनएस से बातचीत में मधु ने बताया कि वह और सुनील शेट्टी उस वक्त हिमाचल प्रदेश के शिमला में ‘हम हैं बेमिसाल’ की शूटिंग कर रहे थे. सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक खबर मिली कि दिव्या भारती का निधन हो गया है. यह खबर सुनते ही पूरे सेट पर सन्नाटा छा गया. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि इस दुखद खबर पर कैसे प्रतिक्रिया दें.
सुनील शेट्टी से थी गहरी दोस्ती
मधु ने बताया कि सुनील शेट्टी और दिव्या भारती के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी. दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते थे. जैसे ही सुनील को दिव्या के निधन की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए शूटिंग बीच में ही छोड़ दी और तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए.मधु ने यह भी बताया कि उनकी कभी दिव्या भारती से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई थी. हालांकि, दोनों परिवारों के बीच पुराने संबंध थे. उन्होंने कहा कि उनके पिता और दिव्या के पिता एक-दूसरे को पहले से जानते थे. इसी वजह से उन्होंने हमेशा दिव्या के लिए एक अपनापन महसूस किया.
बता दें कि दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को हुआ था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई स्थित अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिर गई थीं. उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर हादसा माना गया था. हालांकि, आज भी उनके निधन को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं.’हम हैं बेमिसाल’ का निर्देशन दीपक बहरी ने किया था. फिल्म में मधु और सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार और शिल्पा शिरोडकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
About the Author
.jpeg)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें











