Last Updated:
Belgium vs Senegal Fifa World Cup 2026: बेल्जियम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए बुधवार रात सेनेगल को 3-2 से हराकर फुटबॉल विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. बेल्जियम ने नियमित समय के अंतिम लम्हों में दो गोल दागकर स्कोर 2-2 किया और फिर अतिरिक्त समय में पेनल्टी पर यूरी टिलेमैन्स के गोल से जीत दर्ज की.
बेल्जियम बनाम सेनेगल में कांड
सिएटल: बेल्जियम और सेनेगल के बीच बुधवार को राउंड ऑफ 32 के विश्व कप मैच के दौरान तीन लोग मैदान पर घुस आए जिससे खेल रोकना पड़ा. इन लोगों ने 32वें मिनट में खेल में बाधा डाली, उन्हें मैदान से बाहर निकालने के लिए लगभग एक दर्जन सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए. इस घटना के दौरान बेल्जियम के डिफेंडर मैक्सिम डी क्यूपर ने गेंद को अपने पास ही रखा.
खेल में रुकावट के समय सेनेगल 25वें मिनट में हबीब डियारा के गोल की बदौलत बेल्जियम से 1-0 से आगे था. डियारा ने इराक के खिलाफ 5-0 की जीत में भी गोल किया था. सेनेगल तीसरे स्थान पर रहने वाली सबसे अच्छी टीम में से एक के तौर पर नॉकआउट दौर में पहुंचा था. अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट के सबसे मुश्किल ग्रुप में से एक में थी जिसमें फ्रांस और नॉर्वे जैसी टीम भी थीं.
सेनेगल की टीम ने दो गोल की बढ़त बनाने के बावजूद मुकाबला 2-3 से गंवा दिया. सेनेगल के कोच पेप थियाव ने कहा, ‘मैं इस फैसले की व्याख्या नहीं करना चाहता। पेनल्टी देने के मामले में हम सभी की अलग-अलग राय होती हैं. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता और ना ही रैफरी के फैसले की व्याख्या करना चाहता हूं.’
बेल्जियम की यह जीत पिछले 11 विश्व कप में सिर्फ दूसरा मौका थी जब किसी टीम ने नॉकआउट दौर में दो या उससे अधिक गोल से पिछड़ने के बाद अगले दौर में जगह बनाई. बेल्जियम ने 2018 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ 3-2 की जीत के दौरान भी ऐसा ही किया था.
रूस में तब तीसरे स्थान पर रही बेल्जियम की उस टीम के कई अहम खिलाड़ी बुधवार की जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. बेल्जियम के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे और 86वें मिनट में गोल करके बेल्जियम की वापसी की उम्मीद जगाई. तीन मिनट बाद टिलेमैन्स ने बेल्जियम के लिए एक और गोल करके मैच को अतिरिक्त समय में खींचा और फिर पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें












