—Advertisement—

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का टीजर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी दमदार एक्टिंग, एक बार देखकर नहीं भरेगा मन

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

 

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का टीजर जारी किया गया है. टीजर की शुरुआत ही आपकी एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम करती हैं. टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाएगी. इसके अलावा श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो दमदार पोस्टर जारी किए और साथ ही टीजर रिलीज की घोषणा की गई थी. टीजर में श्रद्धा कहती नजर आ रही हैं कि ‘नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी’, पड़ी-पड़ी मरी तो बैचारी कहलाऊंगी. इस छोटी सी वीडियो में एक्ट्रेस की एक्टिंग देख आपकी आंखें ठहर जाएंगी. टीजर एक बार देखकर आपना मन नहीं भेरगा. फिल्म में वह लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं. आज यानी 23 जून को रिलीज हुए टीजर में विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी का एक बेहद प्रेरणादायक और साहसिक किस्सा दिखाया गया है कि कैसे विठाबाई गर्भवती होने के बावजूद मंच पर लावणी परफॉर्म करती हैं. वह शो बीच में छोड़ने के बजाय मंच के पीछे जाती हैं और वहीं बच्चे को जन्म देती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X