—Advertisement—

Lionel Messi Hat Trick: लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में मारी है कितनी हैट्रिक? अल्जीरिया पर अकेले पड़े भारी, रच दिया इतिहास

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी से फैंस को जिस खेल की उम्मीद थी फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में बिल्कुल वैसा ही देखने को मिला. अल्जीरिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने पहले ही मैच में हैट्रिक गोल जमा दिया. यह वर्ल्ड कप मं मेसी का पहला हैट्रिक है.

Zoom

लियोनेल मेसी ने पहली बार वर्ल्ड कप में लगाया हैट्रिक

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस को खुशी से झूमने का मौका दिया. उन्होंने हैट्रिक गोल मारे और अर्जेंटीना की अल्जीरिया पर 3-0 के हरा दिया. मेसी ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए तीन लगातार गोल मारे. इस चमत्कारी प्रदर्शन पर पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया. अर्जेटीना के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले इस धुरंधर ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल मारने के रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखा. अब वो जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे के साथ टॉप पोजिशन पर साथ बैठे हैं.

मेसी की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक

2026 वर्ल्ड कप में मेसी को गोल करने में सिर्फ 17 मिनट लगे. उन्होंने मिडफील्ड से बॉल ली, डिफेंस को पीछे हटते देखा और बॉक्स के किनारे से गेंद को कोने में डाल दिया. स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई. 61वें मिनट में मैक एलिस्टर ने दूर से जोरदार शॉट मारा. लुका जिदान ने बॉल को रोकने में गलती की और रिबाउंड मेसी के पास आ गया. इसे उन्होंने आसानी से गोल में बदल दिया. 78वें मिनट में मेसी ने एक और शानदार गोल किया. उन्होंने बॉक्स के किनारे से गेंद को घुमाकर गोल में डाल दिया, जिसे जिदान रोक नहीं सके. 38 साल की उम्र में मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप हैट्रिक लगाई. इसी के साथ मिरोस्लाव क्लोजे के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X