—Advertisement—

सीक्वल फिल्मों के नाम है 2026, एक ने की ताबड़तोड़ कमाई, तो दूसरी की कहानी देख लोगों की कांप गई रूह

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

साल 2026 अब तक सिर्फ सीक्वल फिल्मों के नाम ही रहा है. बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल फिल्मों का दबदबा देखने को मिला है.इनमें एक की कहानी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था. वहीं एक का क्लाईमैक्स देख लोगों का दिल दहल गया था. इनमें, धुरंधर 2 से लेकर बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 जैसी फिल्में शामिल हैं और कुछ अभी रिलीज होनी बाकी है.

नई दिल्ली. साल 2026 देखते ही देखते बीत रहा है. इस साल बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर सीक्वल फिल्मों ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े. ऑडियंस ने भी इन पुरानी हिट फ्रेंचाइजी को दिल से स्वीकार और उन पर प्यार लुटाया. इन फिल्मों में कुछ तो ऐसी रही जिन्हें कहानी ने लोगों को रूला दिया तो कुछ ऐसी रही जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की.

इनमें पहली है, वरुण धवन की बॉर्डर 2. फिल्म को लेकर काफी समय से लोगों के बीच एक्साइटमेंट जगाई जा रही थी. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आए थे. बॉर्डर 2 भी दर्शकों को काफी पसंद आई. साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल ये फिल्म 325 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

दूसरी है, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’.इस फ्रेंचाइजी की अब तक सभी फिल्में हिट साबित हुई थी. फिल्म में अकेली रानी मुखर्जी ने अपने दम पर लोगों का दिल जीता और फिल्म को हिट बनाया. मर्दानी 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगली है ‘धुरंधर 2’. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म ने न सिर्फ बंपर कमाई की, बल्कि रणवीर सिंह के करियर को भी नई दिशा दी. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल नजर आए थे. फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. दुनियाभर में करीब 1375 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 OTT, Dhurandhar 2 hit on OTT, foreign viewers review Dhurandhar 2, Ranveer Singh, dhurandhar 2 box office, dhurandhar netflix, dhurandhar ott release, धुरंधर 2, धुरंधर 2 ओटीटी, धुरंधर 2 ओटीटी पर हिट, विदेशी दर्शकों ने धुरंधर 2 की समीक्षा की, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस, धुरंधर नेटफ्लिक्स, धुरंधर ओटीटी रिलीज

‘धुरंधर 2’ के बाद जितनी फिल्में रिलीज हुई वो इस फिल्म जैसा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम नहीं कर पाई इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. इसके अलावा धुरंधर ने भी काफी अच्छी कमाई की थी. दोनों ही फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस हिला दिया था.

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज कॉकटेल 2 भी कॉकटेल का सीक्वल है. ये फिल्म भी सिनेमाघरों में ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही हैं. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

Meanwhile, Welcome To The Jungle is another most anticipated sequel of the year. The film is set to release on June 26. Directed by Ahmed Khan, the film stars Akshay Kumar, Raveena Tandon, Suniel Shetty, Sanjay Dutt, Paresh Rawal, Disha Patani, Lara Dutta, Jacqueline Fernandes and others in key roles.

जल्द ही रिलीज होने वाली है वेलकम टू द जंगल. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार है. अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, दिशा पटानी, लारा दत्ता और जैकलीन फर्नांडिज समेत कई एक्टर्स फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म इसी साल 26 जून को रिलीज होने वाली है.

Another sequel releasing in July is Dhamaal 4. Directed by Indra Kumar, the Ajay Devgn, Arshad Warsi, Riteish Deshmukh, Ravi Kishan, Jaaved Jaaferi and Sanjeeda Shaikh starrer is releasing on July 10 in theatres.

इसके अलावा एक है, ‘धमाल 4’. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म धमाल 4 भी रिलीज होने के कगार पर है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन, जावेद जाफरी और संजीदा शेख जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X