—Advertisement—

,

विंढमगंज में चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: April 22, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज में चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बुटबेढ़वा निवासी अजय कुमार गुप्ता के घर में बीती 21 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अजय कुमार गुप्ता का आवास रेलवे स्टेशन विंढमगंज के समीप स्थित है, जहां उनके घर में ही एक छोटा होटल भी संचालित होता है।

घटना के समय घर के सभी सदस्य पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और अंदर घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों ने होटल की दिनभर की बिक्री की नगदी के साथ-साथ खाने-पीने की सामग्री भी चुरा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही अजय कुमार गुप्ता की पुत्री आर.सी. गुप्ता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X