Last Updated:
UEFA Youth League: स्विट्जरलैंड में खेले गए UEFA Youth League के फाइनल में Real Madrid ने Club Brugge को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच अतिरिक्त समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद शूटआउट में फैसला हुआ. रियल के गोलकीपर Javier Navarro ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम शॉट बचाए. यह जीत क्लब के लिए खास रही, क्योंकि सीनियर टीम हाल ही में चैंपियंस लीग से बाहर हो गई थी. इस तरह जूनियर टीम ने क्लब को यूरोप में गर्व का मौका दिया.
रियाल मैड्रिड बना यूएफा यूथ लीग चैंपियन
लॉजेन: रियाल मैड्रिड ने पेनल्टी शूटआउट में क्लब ब्रुग को हराकर यूईएफए यूथ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर एक बार फिर यूरोपीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
इस टूर्नामेंट में अंडर19 टीम भाग लेती है, जिसे जूनियर वर्ग की चैंपियंस लीग भी कहा जाता है. रियाल मैड्रिड के लिए यह खिताब राहत की बात है क्योंकि उसकी सीनियर टीम चैंपियंस लीग से बाहर हो गई है.
स्विट्जरलैंड में खेला गया फाइनल मैच अतिरिक्त समय के बाद भी 1-1 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया.
रियाल मैड्रिड के गोलकीपर जेवियर नवारो ने पेनल्टी शूटआउट में अपनी टीम को 4-2 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने ब्रुग के नईम अमेनगई और टियान कोरेन के शॉट को बचाया. यूईएफए यूथ लीग के 12 साल के इतिहास में स्पेनिश टीम ने यह दूसरा खिताब उसकी सीनियर टीम के चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के पांच दिन बाद जीता.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें












