Last Updated:
La Liga Football Real Madrid: किलियन एमबाप्पे और विनीसियस जूनियर के गोल से रियाल मैड्रिड ने अलावेस को 2-1 से हराया, लालीगा में बार्सिलोना से अब सिर्फ छह अंक पीछे, एमबाप्पे के 24 गोल
ली-लीगा में रियाल मैड्रिड की जीत
किलियन एमबाप्पे और विनीसियस जूनियर ने एक-एक गोल किया, जिससे रियाल मैड्रिड ने अलावेस को 2-1 से हराकर चार मैचों के बाद पहली जीत का स्वाद चखा. इस जीत से वह स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट लालीगा में शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना के करीब पहुंच गया है.
सैंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में मिली जीत के बाद रियाल मैड्रिड अब बार्सिलोना से छह अंक पीछे रह गया है. बार्सिलोना के 31 मैच में 79 और रियाल मैड्रिड के 32 मैच में 73 अंक हैं.
🚨🇪🇸| GOAL: VINICIUS JR DOUBLES THE LEAD!!!












