—Advertisement—

Welcome To The Jungle Box Office Day 3: ‘वेलकम टू द जंगल’ बनी नोट छापने की मशीन, तीसरे दिन हुई छप्परफाड़ कमाई, इतने करोड़ पर फिल्म ने किया कब्जा

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अक्षय कुमार की कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया, जिससे इसका ओपनिंग वीकेंड बेहद मजबूत और शानदार रहा. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने महज तीन दिनों में ही भारत में 60 रोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. दर्शकों से मिल रहे इस बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखकर साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. रिलीज के बाद से ही यह मूवी हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. धमाकेदार ओपनिंग करने के बाद रविवार को इस कॉमेडी फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला. तीन दिनों में इस फिल्म ने भारत में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Welcome to the Jungle box office, Welcome to the Jungle box office collection day 3,Akshay Kumar, Welcome to the Jungle weekend collection, Welcome to the Jungle total box office collection, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3, वेलकम 3 तीसरे दिन की कमाई, अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल कलेक्शन, वेलकम टू द जंगल वीकेंड कमाई, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

पिछले तीन दिनों से ‘वेलकम टू द जंगल’ डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. तीसरे दिन दर्शकों की भारी भीड़ फिल्म को देखने को लिए सिनेमाघरों में पहुंची, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है. चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक भारत में टोटल कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

Welcome to the Jungle box office, Welcome to the Jungle box office collection day 3,Akshay Kumar, Welcome to the Jungle weekend collection, Welcome to the Jungle total box office collection, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3, वेलकम 3 तीसरे दिन की कमाई, अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल कलेक्शन, वेलकम टू द जंगल वीकेंड कमाई, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने संडे को 10,867 शोज से करीब 24.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस फिल्म को थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और रविवार को इसकी ऑक्युपेंसी करीब 41 फीसदी दर्ज की गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Welcome to the Jungle box office, Welcome to the Jungle box office collection day 3,Akshay Kumar, Welcome to the Jungle weekend collection, Welcome to the Jungle total box office collection, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3, वेलकम 3 तीसरे दिन की कमाई, अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल कलेक्शन, वेलकम टू द जंगल वीकेंड कमाई, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने पहले वीकेंड में ही 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 15.25 करोड़ और शनिवार को 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, 25 जून को हुए पेड प्रिव्यूज से भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये बटोरे थे. कुल मिलाकर, अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन चुकी है. इससे पहले केवल ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर 2’ ही इससे आगे रही हैं. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के कई नए रिकॉर्ड बनाने की राह पर है.

Welcome to the Jungle box office, Welcome to the Jungle box office collection day 3, Akshay Kumar, Welcome to the Jungle weekend collection, Welcome to the Jungle total box office collection, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3, वेलकम 3 तीसरे दिन की कमाई, अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल कलेक्शन, वेलकम टू द जंगल वीकेंड कमाई, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी ‘ट्रॉपिक थंडर’ (2008) से काफी हद तक प्रेरित है. इस फिल्म में सितारों की एक बहुत बड़ी फौज है, लेकिन ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों की जान रहे अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस बार इस मूवी का हिस्सा नहीं हैं.

Welcome to the Jungle box office, Welcome to the Jungle box office collection day 3,Akshay Kumar, Welcome to the Jungle weekend collection, Welcome to the Jungle total box office collection, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3, वेलकम 3 तीसरे दिन की कमाई, अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल कलेक्शन, वेलकम टू द जंगल वीकेंड कमाई, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, विंदू दारा सिंह, दलेर मेहंदी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन और उर्वशी रौतेला ने भी वेलकम टू द जंगल में कॉमेडी का तड़का लगाया है.

Welcome to the Jungle box office, Welcome to the Jungle box office collection day 3,Akshay Kumar, Welcome to the Jungle weekend collection, Welcome to the Jungle total box office collection, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3, वेलकम 3 तीसरे दिन की कमाई, अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल कलेक्शन, वेलकम टू द जंगल वीकेंड कमाई, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

बताते चलें कि भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ में स्पेशल अपीयरेंस दी है. इस गाने में उनके साथ अक्षय कुमार धमाकेदार डांस करते हुए नजर आते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में शूट किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X