Last Updated:
Yashasvi Jaiswal Fifa World Cup 2026: लगता है यशस्वी जायसवाल समझ चुके हैं कि जिंदगी हर मोड़ पर इम्तिहान लेती है. कभी खुशी-कभी गम के फलसफे के बीच वह टीम इंडिया से ड्रॉप होने की कड़वी यादों को भुलाकर फीफा वर्ल्ड कप में एन्जॉय करते नजर आए. स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की जर्सी पहनकर वह फ्रांस बनाम स्वीडन मैच के लाइव गवाह बने.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लुत्फ उठाते यशस्वी जायसवाल
नई दिल्ली: अभी कुछ हफ्ते पुरानी ही तो बात है जब नाबाद मैच विनिंग शतक के बावजूद यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था. विराट कोहली के फिट होते ही यशस्वी टीम से आउट हो गए और उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर टी-20 के साथ-साथ भारतीय वनडे स्क्वॉड से भी बाहर होना पड़ा. अब लगता है यशस्वी उस निराशा के दौर को भुलाकर नई शुरुआत कर चुके हैं. बीते दिनों उन्हें अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप का लुत्फ उठाते देखा गया.
यशस्वी ने सपना पूरा किया
यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम रील शेयर कर अपने चाहने वालों को फीफा वर्ल्ड कप मैच देखने की जानकारी दी है. खबर लिखे जाने तक रील को एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स और सात मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे. कैप्शन में उन्होंने लिखा: बकेट लिस्ट डन यानी उनका एक सपना पूरा हुआ.
View this post on Instagram












