Last Updated:
नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन उनके प्रोजेक्ट्स बहुत कम आते हैं. कई लोगों का मानना है कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है. ऐसे लोगों पर उन्होंने तंज कसा है. नेहा ने शिकागो वेकेशन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उन्होंने फूड ब्लॉगिंग शुरू कर दी है.
नेहा शर्मा ने वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नेहा शर्मा कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वो हकदार हैं. नेहा की बहुत कम प्रोजेक्ट आते हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अक्सर वेकेशन पर रहती हैं और खूबसूरत-ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं. उन्होंने अब शिकागो वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने उन कयासों पर तंज कसा और उनकी एक्टिंग छोड़ने का जिक्र करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह अब फूड ब्लॉगिंग कर रही हैं.
नेहा शर्मा ने अपनी छुट्टियों का एक वीडियो हल्के-फुल्के कैप्शन के साथ शेयर किया. नेहा ने लिखा, “जो लोग यह मानते हैं कि मैंने एक्टिंग छोड़कर फूड ब्लॉगर बनने का फैसला किया है… तो लीजिए, एक और वीडियो! खाने को एन्जॉय करिए.” वीडियो में नेहा शिकागो की सड़कों पर घूमती हुई, शहर की खूबसूरती और शहरी माहौल का लुत्फ़ उठाती नज़र आ रही हैं.
नेहा शर्मा ने अपने खान-पान के अनुभवों की झलक भी दिखाई. उन्होंने यह भी दिखाया कि वेकेशन के दौरान कौन-कौन से फूड खाए. नेहा ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “कभी-कभी नज़ारे ही असली मायने रखते हैं…” इस वीडियो में उनकी यात्रा का शांत और सुकून भरा नज़ारा झलक रहा था.
View this post on Instagram












