—Advertisement—

लियोनल मेसी के रिकॉर्ड के पीछे पड़ गए हैं किलियन एमबाप्पे, किसी भी मैच में रच सकते हैं इतिहास

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फिलाडेल्फिया में खेले गए फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबले में किलियन एमबाप्पे ने कमाल कर दिया. फ्रांस के एमबाप्पे ने मैच में दो किए. इसके साथ ही वह विश्व कप सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 18 गोल के साथ इस मामले में पहले स्थान पर काबिज हैं.

Zoom

विश्व कप में किलियन एमबाप्पे के नाम अ 16 गोल

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रिया के खिलाफ इतिहास रच दिया है. मेसी अब विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. फीफा विश्व कप मेसी के नाम कुल 18 गोल हैं, लेकिन फ्रांस के किलियन उनके इस रिकॉर्ड के पीछे पड़ गए हैं.

एमबाप्पे ने ईराक के खिलाफ दो गोल करके अपने स्कोर को 16 कर लिया है. इस तरह एमबाप्पे विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल के मामले में मेसी के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अपना तीसरा विश्व कप खेल रहे 27 साल के एमबाप्पे ने ईराक के खिलाफ 14वें मिनट में पहला गोल किया . यह उनके करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था.

बारिश के कारण दो घंटे तक रुका रहा खेल

बता दें कि फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच ये मुकाबला बारिश के कारण दो घंटे तक रुका रहा. बारिश के कारण दो घंटे के विलंब के बाद खेल बहाल होने पर उन्होंने 54वें मिनट में एक और गोल करके जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के 16 गोल की बराबरी कर ली. यह विश्व कप शुरू होने से पहले रिकॉर्ड क्लोसे के ही नाम था, लेकिन मेसी ने सोमवार को मैच में दो गोल करके 18 गोल अपने नाम कर लिया है.

इससे पहले अल्जीरिया के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक लगाकर मेसी ने क्लोसे के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. एमबाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ पहले मैच में भी दो गोल किये थे. उनके अब 59 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं जो फ्रांस के लिये सर्वाधिक हैं. इस विश्व कप में अब तक वह चार गोल कर चुके हैं जबकि 2022 में आठ और 2018 में चार गोल किए थे. उन्हें 2022 में सर्वाधिक गोल के लिये गोल्डन बूट भी मिला था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X