Last Updated:
ये हादसा नॉर्थ डकोटा की और जा रहे ट्रक से साथ हुआ है. अभी ट्रक ने कुछ मील की दूरी की थी लेकिन कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया. तभी ट्रक चालक ने गलत मोड़ ले लिया और वह पतली सड़क की और बढ़ गया. ड्राइवर एक तंग मोड़ को मोड़ने की कोशिश कर रहा था जब ट्रेलर पलट गया.
अमेरिका के टेक्सास राज्य के एक गांव में अचानक से हड़कंप मच गया. लगभग 400 छत्तों से भरा एक बड़ा ट्रक अचानक पलट गया. इसके बाद ट्रक से लाखों मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और पूरे इलाके में फैल गईं. सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत वहां की सड़कें बंद कर दीं. लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई.
अचानक से टर्न लेने के बाद हादसा
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में मूर हनी के मालिक क्रिस मूर ने कहा कि नॉर्थ डकोटा की यात्रा पर केवल कुछ ही मील की दूरी तय की थी. तभी ट्रक चालक ने गलत मोड़ ले लिया. इसके बाद ये ट्रंक एक पड़ोस में पहुंच गया. ड्राइवर एक तंग मोड़ को मोड़ने की कोशिश कर रहा था जब ट्रेलर पलट गया.
क्यों जरूरी थी ये मधुमक्खियां
दरअसल, अमेरिका में फसलों के पॉलिनेशन और शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों के छत्तों को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रकों के जरिए ले जाना आम बात है. स्थानीय मधुमक्खी पालकों ने बची हुई मधुमक्खियों को पकड़ने के लिए डिब्बे लगाए हैं, लेकिन इलाके को पूरी तरह साफ होने में अभी कुछ समय लगेगा.
मधुमक्खियों के छत्तों को बचाने में जुटे लोग
स्थानीय क्वीन बी सप्लाई की मालिक क्रिस्टी रे ने बताया है कि दुर्घटनास्थल पर मदद के लिए कई अन्य मधुमक्खी पालन में काम कर रहे लोग पहुंचे हैं. ये सभी सहायता के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन समुदाय एक बेहतरीन समुदाय है.
25 फीसद मधुमक्खियां की बच पाई
हादसे की खबर मिलते ही मधुमक्खियों और उनके छत्तों को बचाने के लिए टीमें भेजी गईं. गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और न ही किसी के मधुमक्खी काटने की खबर मिली. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगभग 408 छत्तों में से सिर्फ 25 फीसद मधुमक्खियां ही बच पाएंगी. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दुर्घटना के बाद छत्ते की कितनी रानी मधुमक्खियां जिंदा बची हैं.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें












