—Advertisement—

,

धूमा ग्राम पंचायत में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: May 9, 2026
— filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 4; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:05:09 17:56:21; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 86.1669;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65537;weatherinfo: null;temperature: 43;

—Advertisement—

धूमा ग्राम पंचायत में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा ग्राम पंचायत स्थित देवी धाम के बगल में सरकारी कुएं के पास शनिवार शाम लगभग 3:50 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। मृतका की पहचान पूजा देवी पत्नी अर्जुन गोंड उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद पूजा देवी ने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना के समय पूजा देवी अपने ससुराल में थीं। सूचना मिलते ही मौके पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल महफूज अली एवं हेड कांस्टेबल सियाराम सिंह पहुंचे। कुएं में लगभग 25 फीट गहरा पानी होने के कारण शव को निकालने में काफी कठिनाई हुई। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

मृतका का मायका केवाल, थाना विंढमगंज में बताया गया है। उनके पिता का नाम भीम सिंह है तथा भाई रामलाल मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धि मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X