धान की खेती का समय धीरे-धीरे शुरू होने वाला है. पहली बारिश के साथ ही किसान खेतों की तैयारी और धान की नर्सरी यानी बिछड़ा तैयार करने के काम में जुट जाएंगे. लेकिन कई बार जल्दबाजी में किसान कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर बाद में पूरी फसल पर पड़ता है. सही तरीके से शुरुआत नहीं होने पर धान की पैदावार कम हो सकती है और किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसलिए कृषि विशेषज्ञ खेती शुरू करने से पहले खेत की अच्छी तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं.