—Advertisement—

,

छठ घाट पर गंदगी का अंबार, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ा बीमारी का खतरा

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: April 29, 2026
— filter: 0; fileterIntensity: -0.01; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: night;hw-remosaic: false;touch: (0.33768538, 0.66012067);sceneMode: 524288;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 386.1489;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;zeissColor: bright;

—Advertisement—

🔴 छठ घाट पर गंदगी का अंबार, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ा बीमारी का खतरा

विंढमगंज क्षेत्र के ग्राम बुतबेढ़वा स्थित शतवाहिनी नदी के विंढमगंज छठ घाट पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस घाट के आसपास फैली गंदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि घाट के ठीक बगल में रामजानकी मंदिर और सूर्य मंदिर स्थित हैं, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी की नियुक्ति होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। घाट पर फैले कूड़े-कचरे और गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस महत्वपूर्ण स्थल की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और कब तक यहां सफाई अभियान चलाया जाएगा। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द छठ घाट की साफ-सफाई कराने और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X