—Advertisement—

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 2 शब्दों का क्रिप्टिक पोस्ट, सोच में पड़े फैंस, कमेंट कर किया ट्रोल

Author Picture
Published On: April 8, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमिताभ बच्चन के एक छोटे से सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी है. इस रहस्यमयी सवाल पर लोगों ने अलग-अलग अर्थ निकाले, किसी ने इसे नए प्रोजेक्ट से जोड़ा तो किसी ने जीवन के गहरे सवाल के रूप में देखा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ की पोस्ट पर फैंस ने किया रिएक्ट.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने अनोखे सोशल मीडिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्मों के अलावा वह अक्सर सोचने पर मजबूर कर देने वाले अपने पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक बेहद छोटा लेकिन दिलचस्प संदेश साझा किया जिसने फैंस को हैरत में डाल दिया.

हाल ही में उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक छोटा सा लेकिन बेहद दिलचस्प पोस्ट साझा किया. महानायक लिखते हैं, ‘टी 5704 – सच में? कैसे?’. यह महज दो शब्दों का सवाल था, लेकिन इसने फैंस के बीच जिज्ञासा और चर्चा का माहौल बना दिया. पोस्ट सामने आते ही लोगों ने इसके अलग-अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने इसे किसी नए प्रोजेक्ट या फिल्म का इशारा माना, तो कुछ ने इसे जीवन से जुड़े गहरे सवाल के रूप में देखा.

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिए, तो कुछ ने गंभीरता से इस सवाल पर अपने विचार रखे. कुछ यूजर्स ने तो सीधे अमिताभ बच्चन से ही पूछ लिया कि आखिर वह कहना क्या चाहते हैं, जबकि कुछ ने इसे जिंदगी को सरल तरीके से जीने की सीख के रूप में लिया.

यहां देखें पोस्ट

Related News
Home
Facebook
Telegram
X