—Advertisement—

US Shootout News: Ohio News | Old West End Festival News- अमेरिका मस्ती चल रही थी तभी ताबड़तोड़ चली गोलियां

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमेरिका के ओहायो राज्य के टोलेडो शहर में ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास शनिवार शाम अचानक गोलीबारी हो गई. पुलिस के मुताबिक कई लोगों को गोली लगी और कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई. पुलिस अभी तक हमलावरों की तलाश में जुटी है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है.

Zoom

अमेरिका में गोलीबारी की घटना आई है.

अमेरिका के ओहायो के टोलेडो शहर का ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल देखते ही देखते दहशत में बदल गया. शनिवार शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना में कई लोगों को गोली लगी है, जबकि कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. टोलेडो पुलिस विभाग के मुताबिक शाम करीब 5:37 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास डेलावेयर एवेन्यू और ग्लेनवुड एवेन्यू इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को गोली लगने के कई शिकार मिले. अधिकारियों ने कहा कि कई पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल सुविधाओं में भेजा गया है.

पुलिस ने क्या कहा?

फिलहाल पुलिस ने यह नहीं बताया है कि कुल कितने लोग गोलीबारी में घायल हुए, उनकी हालत कैसी है या घटना के पीछे क्या वजह थी. संदिग्धों की पहचान भी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि हमलावर या हमलावरों की तलाश जारी है. ओहायो के गवर्नर माइक डिवाइन ने बयान जारी कर कहा, ‘टोलेडो में आज रात जो स्थिति बनी है, उसे लेकर मैं बेहद चिंतित हूं. गर्मियों के फेस्टिवल ऐसे सुरक्षित स्थान होने चाहिए जहां परिवार बिना किसी हिंसा के डर के समय बिता सकें.’ टोलेडो पुलिस ने बताया कि डेलावेयर एवेन्यू और रॉबिनवुड एवेन्यू के आसपास जांच चल रही है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और लोगों से वहां जाने से बचने को कहा गया है.

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या बताया?

AP की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी केविन बेरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ इलाके के आर्बोरेटम में लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी. उन्होंने कहा, ‘हर कोई जमीन पर लेट गया.’ बेरी के मुताबिक जब उन्होंने सिर उठाकर देखा तो उनके करीब 50 फीट दूर एक बंदूक जमीन पर फेंकी जा रही थी. उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में पहले से मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए. अमेरिकी नौसेना में सेवा दे चुके और मेडिकल ट्रेनिंग प्राप्त केविन बेरी ने कहा कि वह संभावित घायलों की मदद के लिए इलाके में घूमे. उनके मुताबिक उन्होंने कम से कम पांच लोगों को गोली लगने के घाव के साथ देखा. उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों को गोली लगी थी, वे आर्बोरेटम इलाके में अलग-अलग जगहों पर पड़े थे.’

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X