FIFA World Cup Trophy Stolen: क्या आप जानते हैं कि 1966 FIFA World Cup शुरू होने से ठीक पहले एक ऐसी घटना हुई थी जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था? दुनिया की सबसे मशहूर और कीमती फुटबॉल ट्रॉफी, Jules Rimet Trophy, अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी, और इसे लेकर हर तरफ हड़कंप मच गया था. पुलिस और बड़े अधिकारी भी इसे ढूंढने में जुट गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब एक आम सा दिखने वाला कुत्ता Pickles कुछ ऐसा कर देता है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. इस वीडियो में जानिए इस ऐतिहासिक चोरी और उसके हैरान करने वाले खुलासे की पूरी कहानी, जो आज भी फुटबॉल इतिहास की सबसे दिलचस्प घटनाओं में गिनी जाती है.












