—Advertisement—

‘सोनाक्षी की बात सुनकर आंसू भी आए’, हार के बाद ममता बनर्जी के साथ पर इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

शत्रुघ्न सिन्हा की पार्टी टीएमसी को बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी, मगर इससे उनका कद कम नहीं हुआ. इस राजनीतिक उथल-पुथल में जब तमाम नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़ा, मगर शत्रुघ्न सिन्हा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे. ऐसे हालात में शत्रुघ्न सिन्हा को उनके परिवार ने क्या सलाह दी, इस पर दिग्गज अभिनेता ने ‘न्यूज18 इंडिया’ से खास बात की. उन्होंने बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटों लव-कुश के राजनीतिक रुख का खुलासा भी किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार की पॉलिटिकल सलाह पर चुप्पी तोड़ी.

नई दिल्ली: शत्रुघ्न सिन्हा ने हिंदी सिनेमा में विलेन के तौर पर अपना करियर शुरू किया, मगर दर्शकों के बीच लोकप्रियता ने उन्हें हीरो बना दिया. राजनीति में आए, तो यहां भी अपनी पैंठ जमाने में सफल रहे. वे फिलहाल तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं, जिसे बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीएमसी पार्टी के ज्यादातर नेताओं ने हालात बदलने के बाद पाला बदल लिया, जिससे पार्टी बिखर गई. मगर शत्रुघ्न सिन्हा अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘न्यूज18 इंडिया’को बताया कि उनका यह फैसला पॉलिटिकल नहीं इमोशनल है. वे जब मुश्किल वक्त में थे, तब ममता बनर्जी ने उनका हाथ थामा, फिर वह कैसे आज उनका साथ छोड़ सकते हैं?

शत्रुघ्न सिन्हा से जब पूछा गया कि आपको घर पर बेटे लव-कुश या बेटी सोनाक्षी ‘राजनीतिक सलाह’ देते हैं, तो वे बोले, ‘लव ने तो काफी रुचि दिखाई है. अभी तक जो मैंने देखा, उनकी रुचि बीजेपी में है. कुश ने डायरेक्शन में हाथ आजमाया है. अभी फिल्म आई थी निकिता रॉय, जो ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी.कुश जो हैं, वे बीजेपी नेताओं के बच्चों के ग्रुप में शामिल हुए हैं. सोनाक्षी सिन्हा की बात करें, तो वह बिल्कुल भी पॉलिटिकल नहीं हैं.’

राजनीति से दूर हैं सोनाक्षी सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, ‘बहुत लोगों ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा को लाएं. उनके आने से यह हो जाएगा, वो हो जाएगा. मगर सोनाक्षी का बिल्कुल मन नहीं है, लेकिन अभी मेरे बच्चों ने तारीफ की. हो सकता है कि ममता के कई लोग बिक गए हों. मुझे लगा कि सोनाक्षी कहेंगी कि आप क्यों नहीं गए, मगर उन्होंने कहा कि मुझे आप पर गर्व है. इस घड़ी में जब दुनिया भाग रही है, लोग खरीदे जा रहे हैं, आप टिके रहे. सोनाक्षी की बात सुनकर मुझे तसल्ली भी हुई और आंखों में आंसू भी आए.’

राजेश खन्ना के खिलाफ लड़ा था पहला चुनाव
जब शत्रुघ्न से पूछा गया कि दामाद जहीर इकबाल सलाह देते हैं, तो उन्होंने इनकार करते हुए कहा, ‘जहीर बहुत प्यारा लड़का है, अच्छा लड़का है. दोनों को देखकर लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं.’ गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी राजनीति की शुरुआत बीजेपी से की थी. उन्होंने दिग्गज नेता के कहने पर राजेश खन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें बाद में दोस्त के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बड़ा अफसोस हुआ था. सिनेमा की बात करें, तो उन्होंने देव आनंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X