—Advertisement—

Trump Praise PM Modi : India US Bilateral Talks | ‘पीएम मोदी शांत, संयमित और प्रभावशाली, मैं वैसा नहीं’, G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

Author Picture
Published On: June 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फ्रांस में चल रहे G7 समिट के दौरान भारत और अमेरिका के बीच होने वाली हाई-प्रोफाइल द्विपक्षीय बैठक से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. समिट के एक वर्किंग लंच के दौरान, ट्रंप ने अचानक पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद शांत, संयमित और बहुत प्रभावशाली नेता हैं, जबकि वे खुद ऐसे नहीं हैं.

Zoom

ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

फ्रांस में G7 समिट के दौरान दुनिया की नजरें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली मीटिंग पर टिकी हुई हैं. इस मीटिंग से ठीक पहले ट्रंप का एक बयान आया है, जिसमें वो पीएम मोदी की तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं. जी-7 समिट के एक वर्किंग लंच के दौरान, जहां दुनिया भर के लीडर्स गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए जुटे थे, ट्रंप ने अचानक पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए पूरी महफिल के सामने एक बड़ा बयान दे दिया. ट्रंप ने खुले दिल से स्वीकार करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी बेहद शांत, संयमित और बहुत प्रभावशाली हैं… मैं वैसा बिल्कुल नहीं हूं’.

ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

भारत-अमेरिका के रिश्तों में आए तनाव के बीच पीएम मोदी और ट्रंप करीब 16 महीनों बात मिले हैं. दोनों के बीच पहले वाली दोस्ती मिसिंग लग रही थी. पीएम मोदी ने जी7 के पहले दिन ट्रंप से हाथ मिला था लेकिन गले नहीं मिले थे और शुरुआत में ली गई जी7 फैमिली फोटो में भी उनके साथ खड़े नहीं हुए थे. मालूम होता है कि ट्रंप ने इसी टेंशन को पिघलाने के लिए पीएम मोदी की तारीफ का सहारा लिया है. उन्होंने वर्किंग लंच के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ इशारा करते हुए कह दिया कि ‘देखिए उनकी तरफ! वो कितने शांत, कूल (संयमित) और किलर (प्रभावशाली) हैं. मैं ऐसा नहीं हूं’.

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच मीटिंग में होंगे ये मुद्दे

बता दें कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच थोड़ी देर में द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने जा रही है. जिसमें समुद्री रास्ते की सुरक्षा, टैरिफ, एनर्जी सिक्योरिटी और एच-1बी वीजा जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है. इस मीटिंग के दौरान सबसे अहम भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा रहेगा, जिसका फ्रेम वर्क तैयार हो चुका है लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पा रही है.
जी7 के पहले दिन पीएम मोदी मे ओमान कोस्ट के पास अमेरिकी हमले में मारे गए 3 भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया था. उन्होंने ट्रंप के बगल में बैठकर कह दिया था कि ऐसी घटनाओं से भरोसे की कमी पैदा होती है और भविष्य की साझेदारियां इसी भरोसे को दोबारा खड़ा करने की कोशिश पर निर्भर करती हैं. पीएम मोदी ने कहा था कि समुद्री रास्तों और यहां से गुजरने वाले नाविकों की सुरक्षा सभी देशों की जिम्मेदारी होनी चाहिए. अब ट्रंप के साथ होने वाली बायलेटरल टॉक्स में भी इस मुद्दे पर बात हो सकती है.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.

A digital journalist w…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X