Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी ने अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर फैंस से एक खास वादा किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा. अभिनेता ने अपने करियर, निजी जिंदगी, फिटनेस और इंडस्ट्री के अनुभवों पर खुलकर बात करते हुए बताया कि वह अब ऐसे किरदार निभाने जा रहे हैं, जो उनके अब तक के काम से काफी अलग होंगे.
रजत ने कही दिल की बात
नई दिल्ली. ‘कोई… मिल गया’, ‘जोड़ी नंबर 1’, ‘इंडियन’, ‘रक्त’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रजत बेदी ने 24 जून को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने अपने करियर, फिटनेस, सोशल मीडिया और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की.
रजत बेदी का कहना है कि उनकी जिंदगी में एक नया दौर शुरू होने वाला है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में दर्शकों को उनका बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा. अभिनेता ने कहा कि अब तक उन्होंने जिस तरह के किरदार निभाए हैं, उनसे हटकर कुछ नया करने जा रहे हैं.
पोस्ट शेयर कर दिया हिंट
रजत बेदी ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. अपने काम से उन्होंने हमेशा लोगों का दिल जीता है. अब अपने बर्थडे पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, ‘मुझे लग रहा है कि मेरी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है. कुछ ऐसे सपने थे जो पहले पूरे नहीं हो पाए, लेकिन अब उन्हें पूरा करने का मौका मिल रहा है. मैं दर्शकों से वादा करता हूं कि आने वाली फिल्मों में उन्हें एक नया रजत बेदी देखने को मिलेगा.’
लोगों की दी ये सलाह
रजत ने यह भी बताया कि इस समय उनका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और काम को लेकर उनमें नई ऊर्जा है. उन्होंने माना कि करियर के दौरान कुछ मौके उनसे छूट गए थे, लेकिन अब वह नए किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल जीतना चाहते हैं. इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए कलाकारों को सलाह देते हुए रजत बेदी ने कहा कि किसी को भी दूसरों की बातों में आकर अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए. उनका मानना है कि इंसान को हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए और अपने फैसलों पर भरोसा रखना चाहिए.
बताते हैं कि उन्होंने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि एक समय था जब मैं दूसरों की बातों से प्रभावित होकर खुद को निराश कर लेता था. लेकिन अब मैंने सीख लिया है कि जिंदगी में सबसे जरूरी अपने दिल और अपनी सोच पर भरोसा करना है.अपने पसंदीदा सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए रजत बेदी ने बताया कि उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है. हालांकि अगर सबसे पसंदीदा कलाकार की बात करें तो संजय दत्त उनके लिए सबसे खास हैं.
About the Author
.jpeg)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें












