विंढमगंज (सोनभद्र) थाना विंढमगंज पुलिस ने सनसनीखेज मानव वध की घटना का महज 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा (आला कत्ल) भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 की रात ग्राम पकरी निवासी श्रीनाथ (52) और उनके पुत्र सोनू के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान सोनू ने गुस्से में आकर पास में रखा डंडा अपने पिता के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना विंढमगंज में मुकदमा संख्या 87/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 जून को शाम करीब 6:41 बजे आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने आवेश में आकर अपने पिता पर डंडे से हमला किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपी सोनू (25 वर्ष), पुत्र स्व. श्रीनाथ, निवासी ग्राम पकरी, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, कांस्टेबल तरुण वर्मा, आलोक ठाकुर तथा फैरोज अहमद शामिल रहे।












