—Advertisement—

उज्बेकिस्तान पर भारी बड़ी कोलंबिया, लुई डियाज़ ने लूट लिया महफिल, मैच में छाया रहा ये धुरंधर खिलाड़ी

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

13वें नंबर पर मौजूद कोलंबिया को 50वें नंबर की टीम उज्बेकिस्तान पर जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और कोलंबिया ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया.

Zoom

फीफा वर्ल्ड कप में कोलंबिया ने उजबेकिस्तान को 3-1 से हराया

नई दिल्ली. बड़ी टीमों के बड़े खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कमाल और धमाल कर रहे है पर कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए छपारुस्तम साबित हो रहे है.  लुई डियाज़ ने फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपने पहले मैच में एक गोल किया और एक गोल में मदद भी की, जिससे कोलंबिया ने विश्व कप के ग्रुप के अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हरा दिया.

डेनियल मुनोज, जो विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे थे, ने 40वें मिनट में डियाज़ के पास पर कोलंबिया के लिए पहला गोल किया. डियाज़ ने 65वें मिनट में निर्णायक गोल किया, जब उनका शॉट उज्बेकिस्तान के गोलकीपर उत्किर युसुपोव के हाथों को छूकर गोल लाइन के पार चला गया. उज्बेकिस्तान के फैजुल्लायेव अब्बोसबेक ने 60वें मिनट में गोल किया.

वर्ल्ड कप में उज्बेकिस्तान का पहला मैच

उज्बेकिस्तान ने एस्टाडियो एज्टेका में 80,824 दर्शकों के सामने विश्व कप में अपना पहला मैच खेला. विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर पर मौजूद कोलंबिया को 50वें नंबर की टीम उज्बेकिस्तान पर जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और कोलंबिया ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया. जैमिंटन कैम्पाज ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में कोलंबिया के लिए तीसरा गोल किया. इस जीत से कोलंबिया ग्रुप में पुर्तगाल और कांगो से आगे निकलकर टॉप पर पहुंच गया है.

कोलंबिया का अगल मुकाबला

कोलंबिया की टीम अगले गुरुवार को मैक्सिको के ग्वाडालाजारा में कांगो से भिड़ेगी, जबकि उज्बेकिस्तान ह्यूस्टन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल के खिलाफ खेलेगा. कोलंबिया की टीम 2022 में विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. विश्व कप में उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 में ब्राजील में रहा था, जब टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X