Last Updated:
फ्रांस में हुए जी7 (G7) शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका और इटली के रिश्ते बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गए हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच की जुबानी जंग अब खुलकर दुनिया के सामने आ गई है. मेलोनी के पलटवार से भड़के ट्रंप ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि मेलोनी इटली में अपनी गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिए उनके साथ फोटो खिंचवाने की मिन्नतें कर रही थीं, लेकिन उन्होंने ‘नो थैंक्स’ कह दिया. ट्रंप की असली खुन्नस की वजह मेलोनी की ‘नो’ थी.
ट्रंप वर्सेस मेलोनी
रोम: फ्रांस में हुए G7 शिखर सम्मेलन के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया ड्रामा शुरू हो गया है. इस इवेंट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच ठन गई है. ये सब ट्रंप के एक अपमानजनक बयान के बाद हुआ है, जो उन्होंने इटली की मीडिया को दिया था. ट्रंप ने मेलोनी की इमेज खराब करने की कोशिश की तो इटली पीएम ने भी ट्रंप को बुरा-भला सुना डाला. अब मेलोनी का गुस्सा झेलने के बाद ट्रंप ने खुलासा किया है कि उन्हें असली खुन्नस किस बात की थी?
ट्रंप और मेलोनी के बीच क्यों हुआ बवाल?
ट्रंप ने पहले ये कहकर मेलोनी को गुस्सा दिला दिया था कि इटली की प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए भीख मांगी थी. जिसके बाद जॉर्जिया मेलोनी ने वीडियो शेयर ट्रंप की बातों का झूठा करार दे दिया था. उन्होंने कहा था कि ये ट्रंप जिस तरह अपने NATO दोस्तों को ट्रीट करते हैं वो ‘वाकई शर्मनाक’ है. मेलोनी का गुस्सा देखकर भी ट्रंप नहीं रुके उन्होंने एक बार फिर से इटली की प्रधानमंत्री को टारगेट कर लिया है. उन्होंने एक बार फिर रिपीट किया है कि ‘मेलोनी बार-बार मुझसे फोटो खींचने की मिन्नतें कर रही थीं’.
ट्रंप ने फिर कर दी मेलोनी की बेइज्जती
ट्रंप ने आगे जो कहा उससे दुनिया को समझ में आ गया कि उनकी असली खुन्नस आखिर क्या है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से मेलोनी को गुस्सा दिलाने वाला बारूद फेंक दिया है. उन्होंने दावा किया है कि ‘मेलोनी की पॉप्युलैरिटी गिर रही है उनकी हालत खराब है. वो अपनी डूबी हुई राजनीतिक साख को बचाने के लिए अब अमेरिका और उनके साथ दोस्ती का नाटक कर रही हैं’.
ट्रंप का मानना है कि मेलोनी की यह दुर्दशा इसलिए हुई है क्योंकि उन्होंने एक ऐसे देश की पीठ में छुरा घोंपा, जो इटली से सच्चा प्यार करता है और उसकी हिफाजत के लिए हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहता है.
इटली से क्यों खफा हैं ट्रंप?
इसके बाद ट्रंप ने खुन्नस की असली वजह बताई. उन्होंने कहा ‘जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने की बात आई, हमें इटली की हवाई पट्टियों या रनवे का इस्तेमाल तक नहीं करने दिया गया, जो कि एक बहुत बड़ी रणनीतिक असुविधा थी. ये सब इस फैक्ट के बावजूद हुआ कि अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित नाटो सहयोगियों की रक्षा के लिए हर साल सैकड़ों अरब डॉलर का योगदान देता है. अब, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान को हरा दिया है तो वो अपनी रेटिंग को सुधारने के लिए फिर से दोस्त बनना चाहती हैं. नो थैंक्स!!’
ट्रंप ने अब इटली के साथ रिश्ते सुधारने से साफ इनकार कर दिया है. जिसके बाद जाहिर है कि अमेरिका के साथ मेलोनी के संबंध और खराब हो सकते हैं. NATO देश ट्रंप से बर्ताव से पहले से ही नाराज हैं.
About the Author

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.
A digital journalist w…और पढ़ें












