—Advertisement—

Fifa World Cup Broadcast Rights ZEE: भारत में Unite8 Sports चैनल पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप, जी ने साल 2034 तक खरीदे राइट्स

Author Picture
Published On: June 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Fifa World Cup Broadcast Rights ZEE: भारतीय फुटबॉल फैंस के लंबे इंतजार का आखिरकार अंत हो गया. ‘जी एंटरटेनमेंट’ ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीद लिए. टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू होने जा रहा है. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब कुल 48 टीम खेलेगी.

Zoom

भारत में जी ने 2028 तक फीफा के राइट्स खरीदे.

नई दिल्ली: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने सोमवार को घोषणा की कि उसने 2026 से 2034 तक होने वाले 39 फीफा टूर्नामेंटों के भारतीय प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं, जिनमें फीफा विश्व कप 2026, फीफा विश्व कप 2030 और फीफा महिला विश्व कप 2027 शामिल हैं.

प्रसारण 11 जून से फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच के साथ चार नए लीनियर स्पोर्ट्स चैनलों – हिंदी में Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD, और अंग्रेजी में Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD – के साथ-साथ जी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर शुरू होगा.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X