Last Updated:
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित की आज बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर उन्होंने मां के साथ वाली कई तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और भावुक नोट लिखा है. इसमें उन्होंने बताया कि वह हर दिन अपनी मां को याद करती हैं. उनकी गाइडेंस ही वह एक अच्छी एक्ट्रेस और महिला बन सकी हैं.
माधुरी दीक्षित मां की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं.
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया और कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब वह उनके बारे में न सोचती हों और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पलों में उनकी मौजूदगी महसूस न करती हों. माधुरी ने अपने स्टोरीज सेक्शन में अपनी और अपनी मां की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, आई. ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब मैं आपके बारे में न सोचूं और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों में आपकी मौजूदगी महसूस न करूं.”
माधुरी दक्षित ने आगे लिखा, “आपका प्यार, हिम्मत और अपनापन हर दिन हमारा मार्गदर्शन करते हैं. आपकी हमेशा याद आती है और आज प्यार के साथ आपको याद कर रही हूं.” दरअसल, माधुरी की मां, स्नेहलता दीक्षित का जन्म 27 जून को हुआ था. 12 मार्च, 2023 को मुंबई स्थित उनके घर पर 91 साल की उम्र में निधन हो गया था.
माधुरी दीक्षित का पोस्ट.
माधुरी दीक्षित अक्सर अपनी मां को याद करती रहती हैं. अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी पर भी एक्ट्रेस ने उनके साथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा. करियर की बात करें तो, माधुरी को हाल ही में रिलीज ‘मां बहन’ में देखा गया था. इस डार्क कॉमेडी फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने नेटफ्लिक्स के लिए डायरेक्ट किया है. माधुरी के अलावा, फिल्म में तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार भी हैं.
माधुरी दीक्षित ने ‘मिसेज देशपांडे’ में निभाया लीड रोल
माधुरी दीक्षित हाल में नागेश कुकुनूर द्वारा डायरेक्ट की गई ओटीटी सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ भी शामिल है. इसमें वह एक सीरियल किलर का किरदार निभाती नजर आई थीं. यह कहानी एक पुलिस वाले के बारे में है जो एक कॉपीकैट किलर के मामले की जांच करता है. अपराधों के रहस्य को सुलझाने के लिए, वे जेल में बंद उस सीरियल किलर से संपर्क करते हैं जिसके तरीकों की नकल की जा रही होती है.
माधुरी दीक्षित ने की 70 से ज्यादा फिल्में
बता दें, माधुरी दीक्षित 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्हें पूरे देश में ऐसी स्टारडम मिली जिसने भारतीय पॉपुलर कल्चर को प्रभावित किया. उन्हें पुरुषों के दबदबे वाले इस इंडस्ट्री में अपने पुरुष साथियों के बराबर स्टारडम हासिल करने और लीड रोल निभाने का श्रेय दिया जाता है.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें












