—Advertisement—

FIFA World cup 2026: ब्राजील को खली नेमार की कमी, मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहा मैच

Author Picture
Published On: June 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया ग्रुप मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. मैच में मोरक्को ने शुरुआत में जबरदस्त खेल दिखाया और बढ़त भी हासिल की, लेकिन ब्राजील ने भी वापसी करते हुए 11 मिनट बाद ही गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर लिया. हालांकि, उसके बाद दोनों टीमों की तरफ से एक भी नहीं हुआ जिससे मैच ड्रॉ रहा.

Zoom

ब्राजील और मोरक्को के बीच मैच ड्रॉ

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया ग्रुप मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. चार साल पहले सेमीफाइनल में पहुंची मोरक्को ने शुरुआत में अपना दबदबा बनाया. टीम के लिए इस्माइल सैबारी ने 21वें मिनट में गोल दागकर अफ्रीकी चैंपियंस को बढ़त दिलाई, लेकिन ब्राजील ने भी पलटवार करते हुए 11 मिनट बाद स्कोर को बराबर कर दिया. ब्राजील की तरफ से विनीसियस ने ब्रूनो गुइमारेस के साथ पास बदलते हुए बाएं फ्लैंक से जगह बनाई और यासीन बोनू के हाथों से बाहर शानदार राइट फुट शॉट लगाकर अपना 10वां इंटरनेशनल गोल किया.

बता दें कि पांच बार की फीफा चैंपियन ब्राजील ने बड़े उम्मीदों के साथ वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत की है. ब्राजील आखिरी बार साल 2002 में चैंपियन बना था. यही कारण है कि मेटलाइफ स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में मोरक्को के खिलाफ जीत के लिए अपना पूरा दम लगाया, लेकिन आखिर में मैच ड्रॉ रहा.

हैती के खिलाफ है अब ब्राजील का अगला मैच

ब्राजील अब अपना अगला मैच शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में हैती से खेलेगा. इसके बाद टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ से टकराएगी. वहीं, मोरक्को शुक्रवार को फॉक्सबरो मैसाचुसेट्स में स्कॉटलैंड से भिड़ेगा और फिर अटलांटा में हैती से खेलेगा.

नेमार के बिना मैदान पर उतरी थी ब्राजील

मोरक्को के खिलाफ मुकाबले में ब्राजील की टीम अपने स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना ही मैदान पर उतरी थी. नेमार दाहिने पैर की चोट से उबर रहे हैं. हालांकि, ये उम्मीद की जा रही है कि नेमार जल्दी से ठीक होकर टीम के लिए आगे के ग्रुप मैचों में वापसी करेंगे. बता दें कि मोरक्को के खिलाफ मुकाबले में फैंस अपने चहेते नेमार को खूब मिस किया. स्टेडियम में भारी संख्या में नेमार के नाम की जर्सी पहनकर आए थे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X