Last Updated:
महाराष्ट्र के एक फुटबॉल कोच पर नाबालिग से तीन साल तक रेप करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है. फुटबॉल कोच पर ये भी आरोप है कि वह पीड़िता को वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करता था.
आरोपी फुटबॉल कोच अभिजीत मंडल
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इस समय फीफा विश्व कप का खुमार छाया हुआ है, लेकिन भारत में इस खेल से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर शर्म से सिर झुक जाएगा. दरअसल, महाराष्ट्र में एक फुटबॉल कोच पर 17 साल की लड़की के साथ हैवानियत का आरोप लगा है. आरोप है कि कोच ने फुटबॉल में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन देने के बहाने तीन साल तक बार-बार बलात्कार किया. ऐसे में अब पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने फुटबॉल कोच को गिरफ्तार कर लिया है.
वसई के रहने वाले 36 वर्षीय आरोपी अभिजीत मंडल इलाके में एक प्राइवेट फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 2023 में ट्रेनिंग के लिए उससे संपर्क किया था. मंडल ने कथित तौर पर पहले उसका भरोसा जीता और फिर अगले तीन सालों तक उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया. सिर्फ इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभिजीत मंडल ने वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया.
कोच ने पीड़िता को बार-बार किया ब्लैकमेल
पीड़िता के साथ जब उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग ज्यादा बढ़ गई, तब जाकर उसने अपने परिवार को सारी बात बताई. इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के साथ पुलिस से संपर्क किया और एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और अभिजीत मंडल को हिरासत में ले लिया.
अभिजीत मंडल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी पॉक्सो अधिनियम के तहत बलात्कार, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अभिजीत मंडल के ट्रेनिंग सेंटर में और भी किसी नाबालिग के साथ इस तरह की घटना हुई है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें












