Last Updated:
फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. राउंड ऑफ 32 में खेले जा रहे मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह बना ली है. स्विट्जरलैंड के लिए इस मुकाबले में ब्रिल एम्बोलो और डैन एनदोये ने एक-एक गोल किए. वहीं, अल्जीरिया की तरफ से एक भी गोल नहीं हो पाया.
स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को हराया
नई दिल्ली: ब्रिल एम्बोलो और डैन एनदोये के जबरदस्त गोल से स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया पर 2-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड की टीम ने फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम 16 में जगह बना ली है. स्विट्जरलैंड अगला मुकाबला कोलंबिया और घाना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.
राउंड ऑफ 16 का मैच अगले मंगलवार को वैंकूवर में खेला जाएगा. स्विट्जरलैंड ने 1938 में फ्रांस में खेले गए विश्व कप के बाद नॉकआउट राउंड का कोई मैच नहीं जीता था, लेकिन 1954 में उसकी टीम ने प्लेऑफ मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. स्विट्जरलैंड की टीम पिछले तीन विश्व कप में अंतिम 16 में पहुंची थी लेकिन इससे आगे बढ़ने में नाकाम रही.
अल्जीरिया 2014 के बाद पहली बार विश्व कप में भाग ले रहा था. वह 2014 में नॉकआउट राउंड तक पहुंचा था, लेकिन तब जर्मनी से हार गया था.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें











