—Advertisement—

Baby Do Die Do X Review: डार्क कॉमेडी थ्रिलर में चमकी हुमा, क्रिटिक्स-ऑडियंस कर रहे ‘बेबी डू डाई डू’ की तारीफ

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Baby Do Die Do X Review: हुमा कुरैशी स्टारर ‘बेबी डू डाई डू’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस पॉजिटिव रिव्यूज दे रही हैं. ज्यादातर क्रिटिक्स ने फिल्म को 5 में से 3-4 स्टार्स दिए हैं. फिल्म में हुमा कुरैशी की अदाकारी की तारीफ हो रही है. इसकी कहानी और डायरेक्शन भी क्रिटिक्स सराहा रहा है.

Zoom

‘बेबी डू डाई डू’ में चमकीं हुमा कुरैशीं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. ‘बेबी डू डाई डू’ एक्स रिव्यू: हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. हुमा की अदाकारी को अच्छा बता रहे हैं. ज्यादातर क्रिटिक्स ने इसे 3-4 रेटिंग दी है. यह फिल्म को नचिकेत सावंत ने डायरेक्ट किया है. हुमा के भाई और साकिब सलीम ने इसे प्रोड्यूस किया है. आइए जानते हैं एक्स पर लोगों हुमा की फिल्म के बारे में क्या कहा.

एक यूजर ने ताली बजाने वाले इमोजी के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “देखकर अच्छा लगा कि बॉलीवुड की थ्रिलर फिल्में माहौल और कहानी कहने पर फोकस कर रहा है बजाय कमर्शियल भटकाव के. लगता है कि बेबी डू डाई डू ने सही बैलेंस किया है. “

Related News
Home
Facebook
Telegram
X