Last Updated:
dr congo super fan michel nkuka mboladinga: 2025 में हुए ‘अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स’ के दौरान मिशेल न्कुका म्बोलाडिंगा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. वह बेहद शानदार सूट-बूट और विंटेज चश्मा पहनकर मैच देखने आते हैं और पूरे 90 या 120 मिनट तक बिना हिले-डुले बिल्कुल एक मूर्ति (Statue) की तरह खड़े रहते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DR Congo ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए अपने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया था.
डीआर कांगो का अनोखा सुपर फैन.
नई दिल्ली. फुटबॉल इतिहास में बुधवार का दिन DR Congo के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा. 52 साल बाद वर्ल्ड कप खेल रही इस अफ्रीकी टीम ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मजबूत पुर्तगाल टीम को 1-1 की बराबरी पर रोककर हर किसी को हैरान कर दिया. DR Congo ने वर्ल्ड कप इतिहास का अपना पहला गोल भी दागा, लेकिन ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में इस ऐतिहासिक लम्हे के बीच स्टैंड्स में एक ऐसा चेहरा गायब था जिसकी कमी उनकी टीम के हर फैन को खल रही थी. यह चेहरा था DR Congo फुटबॉल की पहचान बन चुके उनके सबसे मशहूर समर्थक मिशेल न्कुका म्बोलाडिंगा का, जिन्हें दुनिया ‘लुमुम्बा वेआ’ (Lumumba Vea) के नाम से जानती है.
क्यों मैच नहीं देख पाए म्बोलाडिंगा?
पूरी दुनिया में ‘स्टैच्यू फैन’ (Statue Fan) के नाम से वायरल हो चुके म्बोलाडिंगा इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से नहीं देख सके. दरअसल, देश में फैले इबोला (Ebola) प्रकोप के कारण वह इस समय 21 दिनों के कड़े क्वारंटाइन से गुजर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें इस पहले मैच से दूर रहना पड़ा.
क्यों अनोखे हैं ये ‘स्टैच्यू फैन’?
2025 में हुए ‘अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स’ के दौरान म्बोलाडिंगा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. वह बेहद शानदार सूट-बूट और विंटेज चश्मा पहनकर मैच देखने आते हैं और पूरे 90 या 120 मिनट तक बिना हिले-डुले बिल्कुल एक मूर्ति (Statue) की तरह खड़े रहते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DR Congo ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए अपने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल (Official Delegation) का हिस्सा बनाया था.
देश के पहले प्रधानमंत्री को अनोखा ट्रिब्यूट
म्बोलाडिंगा का यह अनोखा अंदाज महज कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, बल्कि यह DR Congo के पहले प्रधानमंत्री और इतिहास के सबसे बड़े नायक पैट्रिस लुमुम्बा को एक श्रद्धांजलि है. उनका उठा हुआ हाथ किन्शासा में बने लुमुम्बा स्मारक की याद दिलाता है, जबकि उनका सूट और चश्मा भी देश के इस महान नेता के पहनावे से प्रेरित है.
🇨🇩🗽 DR Congo superfan Lumumba Vea joins team for World Cup with president’s approval
Michel Kuka Mboladinga, also called “Lumumba Vea”, is a famous DR Congo fan. He stays very still for 90 minutes to honor independence hero Patrice Lumumba. The DR Congo players asked him to… pic.twitter.com/QXsnE3r8qE












