—Advertisement—

FIFA World Cup: अमेरिका पहुंचते ही इराक स्टार स्ट्राइकर ऐमन हुसैन हिरासत में, 7 घंटे तक की गई पूछताछ

Author Picture
Published On: June 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप से शुरू होने से पहले ईराक के स्टार फुटबॉल ऐमन हुसैन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई. जब वो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे तो लगभग सात घंटे तक हिरासत में रखा गया. लंबी पूछताछ के बाद वर्ल्ड कप खेलने के लिए जाने की अनुमति मिली.

Zoom

अमेरिका ने इराक के स्ट्राइकर को हिरासत में लिया, 7 घंटे तक पूछताछ की

नई दिल्ली. इराक के स्टार स्ट्राइकर ऐमन हुसैन से जुड़ी एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई. उनको अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप से पहले पहुंचने पर लगभग सात घंटे तक हिरासत में रखा गया. इराक के इस फुटबॉल से पूछताछ की गई. इस बात जानकारी एक इराकी खेल अधिकारी ने दी है. हुसैन को आखिरकार शनिवार सुबह शिकागो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोकने के बाद अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी गई.

इराक की टीम के फोटोग्राफर तलाल सलाह को देश में प्रवेश नहीं दिया गया. अधिकारी के मुताबिक उन्हें दस घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा गया. इस अधिकारी ने बताया कि हुसैन के फोन की भी लंबी पूछताछ के दौरान जांच की गई. अधिकारी ने बताया, “इराक टीम के फोटोग्राफर तलाल सलाह को दस घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा गया. उनके फोन की भी जांच की गई और अंत में उन्हें अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया,”

Related News
Home
Facebook
Telegram
X