—Advertisement—

Worth Of FIFA World Cup Trophy : 18 कैरेट सोने से बनी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी की कीमत कितनी है?

Author Picture
Published On: June 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

What Is The Worth Of FIFA World Cup Trophy : फुटबॉल महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून से हो रही है. पहली बार इस टूर्नामेंट को 1930 में खेला गया था. इसे सबसे ज्यादा 5 बार ब्राजील की टीम ने जीता है. क्या आपको पता है कि 37 सेंटीमीटर ऊंची यह ट्रॉफी 18 कैरेट सोने से बनी है. इसकी कीमत कितनी है चलिए जानते हैं.

Zoom

18 कैरेट सोने से बनी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी की कीमत कितनी है?

नई दिल्ली.  फीफा वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब बहुत कम दिन बचे हैं. इस बार का टूर्नामेंट बेहद रोचक होने वाला है क्योंकि किसी एक टीम को फेवरेट नहीं माना जा रहा है. अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतर रही है जबकि फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन और पुर्तगाल को भी मजबूत दावेदार है. जर्मनी और ब्राजील जैसी दिग्गज टीमों को दावेदारों में नहीं गिना जा रहा हैं.  हालांकि ये टीमें ट्रॉफी जीतकर चौंकाने का दम रखती है. क्या आप जानते हैं जिस फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए ये टीमें जान लगाने वाली हैं उसकी असली कीमत कितनी है.

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम के लिए क्या मायने रखती है, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. भावनात्मक रूप से इसकी कीमत तो अनमोल है. इसमें इस्तेमाल हुए मटीरियल की बात करें तो कीमत करीब 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी जाती है. हाल के महीनों में सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें काफी बढ़ गई हैं और ट्रॉफी को बनाने में भी जबरदस्त कारीगरी लगती है. ट्रॉफी की असली कीमत इससे कई गुना ज्यादा है. अगर आज के समय में इस ट्रॉफी की नीलामी की जाए तो इसकी कीमत आसानी से 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा हो सकती है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X