Last Updated:
Bollywood Latest News Live: आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 1000 करोड़ का घरेलू आंकड़ा पार करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है. 22वें दिन 7.15 करोड़ कमाकर फिल्म का कुल भारतीय …और पढ़ें

1050 करो़ड़ के करीब पहुंच गई आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर पहली हिंदी फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 22वें दिन भी फिल्म का दबदबा कायम रहा और इसने 7.15 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल भारतीय कलेक्शन 1048.42 करोड़ हो गया है.
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ का तूफानी बिजनेस किया था. तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म मातृभूमि की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. इस फिल्म में उनके साथ साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी.
खबरों की मानें तो राजपाल यादव की भी इस फिल्म में एंट्री हो गई है. सलमान ने न केवल सोशल मीडिया पर राजपाल का खुलकर समर्थन किया, बल्कि अब उन्हें अपनी इस बड़ी फिल्म में एक अहम रोल के लिए साइन भी कर लिया है.
थलापति विजय की ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही हुई लीक, इंटरनेट पर वायरल हुआ 5 मिनट का वीडियो
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनकी मच-अवेटेड फिल्म जन नायकन अभी सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का इंतज़ार ही कर रही थी कि इंटरनेट पर फिल्म का अहम हिस्सा लीक हो गया. एच विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का करीब साढ़े पांच मिनट का फुटेज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. खबर है कि यह वीडियो किसी थिएटर के अंदर टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान शूट किया गया है, जिसमें विजय की ग्रैंड एंट्री से लेकर दमदार फाइट सीक्वेंस तक सब कुछ लीक हो गया है. गुस्से में आए फैंस ने क्लिप शेयर करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है.
संदीप रेड्डी ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को लगाई फटकार, फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच चुकी है. इस बड़ी सफलता के बाद फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म के समर्थन में उतर आए हैं. संदीप रेड्डी ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वाले ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए इसे काली नजर करार दिया. फिल्ममेकर ने एक्स पर लिखा कि जो लोग खुद प्रचार के दम पर आगे बढ़े, वे आज सच का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने आदित्य धर को सलाह दी कि इतनी बड़ी कामयाबी के बाद मुट्ठी भर मिर्च से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरा खेत जलाना पड़ेगा. हाल ही में वांगा को प्रभास के साथ थिएटर में यह फिल्म देखते हुए भी देखा गया था.













