—Advertisement—

समय रैना ने ‘अल्फा’ देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर, 250 फैंस को फ्री में देंगे टिकट, मगर रखी ये खास शर्त

Author Picture
Published On: July 5, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मशहूर कॉमेडियन समय रैना ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ देखने के लिए मुंबई में पूरा का पूरा थिएटर बुक कर लिया है. समय ने बताया कि वह 250 लकी फैंस को वॉट्सऐप पर फिल्म के फ्री टिकट भी भेजेंगे. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और शरवरी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई थीं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी का जताया आभार.

नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन समय रैना अपने अनोखे अंदाज और फैंस के लिए सरप्राइज देने के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ देखने के लिए मुंबई में पूरा का पूरा सिनेमा हॉल ही बुक कर लिया है. इतना ही नहीं, वह अपने फैंस को इस फिल्म के 250 टिकट बिल्कुल मुफ्त में बांट रहे हैं.

इस बात की जानकारी समय रैना ने शनिवार रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करके दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कल मैं मुंबई में फिल्म ‘अल्फा’ देखने जा रहा हूं. इसके लिए मैंने पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है. मैं आप लोगों में से 250 लकी विनर्स को वॉट्सऐप पर फिल्म के टिकट भेजूंगा. शर्त बस इतनी है कि आपका नाम मेरी प्री-सेल लिस्ट में रजिस्टर्ड होना चाहिए.’

समय रैना का इंस्टाग्राम पोस्ट.

समय रैना ने आलिया भट्ट-शरवरी का जताया आभार

समय रैना ने बताया कि यह आलिया भट्ट और शरवरी के लिए उनका एक स्पेशल थैंक्यू जेस्चर है. वह पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘यह आलिया और शरवरी के प्रति प्यार जताने का मेरा एक छोटा सा तरीका है, क्योंकि वे दोनों इतनी कूल हैं कि मेरे शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर आईं. मुझे उन दोनों से बहुत प्यार है और मैं उनकी यह फिल्म देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. तो फिर, मिलते हैं कल आप सब से’.

समय रैना के शो में पहुंची थीं आलिया भट्ट-शरवरी

हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी अपनी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शामिल हुई थीं. शो के दौरान उनके बीच बॉन्डिंग और मस्ती को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उसी का आभार जताने के लिए समय ने मुंबई में पूरा थिएटर बुक कर फैंस के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही समय रैना के फैंस के बीच फ्री में टिकट पाने की होड़ मच गई है.

‘अल्फा’ में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार

बताते चलें कि स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा 3’ जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसमें आलिया भट्ट पहली बार फुल एक्शन मोड में नजर आई हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. यह यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मूवी है. इसमें बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया है. अनिल कपूर भी अल्फा का हिस्सा हैं और इसमें ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X