—Advertisement—

मंडप में मां की फोटो-आंखों में आंसू, अंशुला की विदाई पर रो पड़े भैया अर्जुन कपूर, डोली उठाकर कहा- अब विदा करना होगा

Author Picture
Published On: July 7, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी के बाद भावुक नजर आए. अंशुला ने 6 जुलाई को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ मुंबई के ताज लैंड्स एंड में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. शादी के बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर बहन के नाम एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसने फैंस का दिल जीतकर उन्हें भी इमोशनल कर दिया. अर्जुन ने नम आंखों से अपनी ‘अंश’ से कहा, ‘तुम हमेशा मेरी ही रहोगी, पर अब मुझे तुम्हें विदा करना होगा…’

नई दिल्ली. एक भाई के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी और सबसे बड़ा गम शायद एक ही दिन आता है… वो दिन, जब उसकी लाडली छोटी बहन की शादी होती है. कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए किसी और के घर की लक्ष्मी बन गईं. लेकिन इस धूमधाम और शहनाइयों के बीच ताज लैंड्स एंड का वो कोना बेहद गमगीन था, जहां फेरों के वक्त अर्जुन और अंशुला की दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर रखी थी.

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula After Wedding To Rohan Thakkar with blessing of her late mother said Now I Have To Let You Go

मां का साया सिर से उठने के बाद जिस बहन को अर्जुन ने एक मां और पिता दोनों बनकर पाला, आज जब उसी गुड़िया को डोली में बिठाने का वक्त आया तो अर्जुन अपने आंसुओं के सैलाब को रोक नहीं पाए. भरे गले और भारी मन से अपनी इकलौती छोटी बहन की कलाई रोहन के हाथ में सौंपते हुए अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोच लिखथा, जिसको पढ़करहर किसी की आंखें छलक उठीं. @arjunkapoor/Instagram

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula After Wedding To Rohan Thakkar with blessing of her late mother said Now I Have To Let You Go

अर्जुन ने शादी की खास तस्वीरों के साथ बहन के नाम भावुक नोट लिखा. उन्होंने लिखा- ‘मेरी अंश… तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें विदा करना होगा… आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो और तुम्हें इस तरह मुस्कुराते देख मेरा दिल, दिमाग और आत्मा बेहद खुश हैं.’ @arjunkapoor/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula After Wedding To Rohan Thakkar with blessing of her late mother said Now I Have To Let You Go

इस शादी का सबसे भावुक पल तब था जब फेरों के वक्त मंडप में अर्जुन और अंशुला की दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की एक फ्रेम की गई तस्वीर को माला पहनाकर ठीक बगल में रखा गया था. अर्जुन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- ‘मैंने तुम्हें बड़ा होते देखा है. तुम एक ऐसी शानदार महिला बनी हो, जो हर कदम पर हमारी मां की झलक दिखाती है. कभी चिंता मत करना, मां हमेशा तुम्हारे साथ हैं और तुम्हारी रक्षा कर रही हैं.’ @arjunkapoor/Instagram

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula After Wedding To Rohan Thakkar with blessing of her late mother said Now I Have To Let You Go

अर्जुन ने अपनी बहन को भरोसा दिलाया कि जिंदगी के हर पड़ाव पर वह उनके साथ खड़े रहेंगे. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भाई-बहन के मजबूत रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फोटो साभार-@arjunkapoor/Instagram

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula After Wedding To Rohan Thakkar with blessing of her late mother said Now I Have To Let You Go

आपको बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली गई. पिछले साल जुलाई में रोहन ने न्यूयॉर्क के खूबसूरत सेंट्रल पार्क में ठीक रात के 1:15 बजे , अपनी पहली चैट के समय के मुताबिक अंशुला को प्रपोज किया था. इसके बाद अक्टूबर 2025 में दोनों ने मुंबई में सगाई की थी.  फाइल फोटो.

Anshula Kapoor Rohan

आपको बता दें कि बोनी कपूर ने अपनी लाडली की धूमधाम से शादी की. शादी की रस्में 21 जून से शुरू हो गई थीं, जब रोहन के परिवार की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसके बाद मेहंदी, संगीत और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के बीच यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया.  फाइल पोटो.

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula After Wedding To Rohan Thakkar with blessing of her late mother said Now I Have To Let You Go

अंशुला की शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए. इस शादी में अंशुला की सौतेली बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने पूरी जान लगा दी. प्री-वेडिंग फंक्शन्स जैसे मेंहदी और चूड़ा सेरेमनी को जाह्नवी और खुशी बहन अंशुला के साथ नजर आए. वहीं, शादी के दौरान सिंदूर दान की रस्म के वक्त भी दोनों बहनें अंशुला के साथ खड़ी दिखाई दीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X