Last Updated:
कहते हैं संगीत में वो ताकत होती है जो दो बिल्कुल अलग स्वभाव के इंसानों को भी एक डोर में बांध देती है. कुछ ऐसी ही जादुई और भावुक कर देने वाली दास्तां मशहूर पारंपरिक कीर्तन सिंगर अदिति मुंशी और उनके जीवनसाथी देबराज चक्रवर्ती की है.
नई दिल्ली. भोली सी सूरत, आंखों में मस्ती और जादुई आवाज…अदिति मुंशी वो नाम हैं जो पश्चिम बंगाल में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. साल 2015 में जब वे बेहद लोकप्रिय म्यूजिक रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के मंच पर नजर आई थीं, तो उनकी मखमली आवाज ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था.

अदिति मुंशी भारतीय संगीत में भक्ति गीतों को सम्मानजनक ऊंचाई पर लेकर गईं. बहुत कम उम्र में उन्होंने कीर्तन कर वो लोकप्रियता हासिल की जो कई कलाकारों का सिर्फ ख्वाब होता है. देश हो या विदेश, उनके लाइव शोज में उमड़ने वाली भीड़ उनकी गायकी की दीवानी है.

सिंगर की प्रेम कहानी भी उतनी ही कमाल है, जितनी कमाल की उनकी आवाज है. देबराज चक्रवर्ती के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दोनों का प्यार अदिति के गानों से शुरू हुआ था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस खूबसूरत कहानी की शुरुआत तब हुई जब देबराज ने पहली बार अदिति को मंच पर गाते हुए सुना था. अदिति की भक्ति और सुरों के जादू ने देबराज के दिल पर गहरा असर किया. वे उनके मुरीद हो गए और उन्होंने अदिति से संपर्क करने की कोशिशें शुरू कर दीं.

शुरुआत में यह सफर इतना आसान नहीं था. अदिति अपनी कला और संगीत साधना में इस कदर लीन थीं कि उन्होंने देबराज के फोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया. वो न कॉल्स उठाती थीं और न ही देबराज के साथ किसी तरह के रिलेशनशिप में आना चाहती थीं.

उन्होंने शुरुआत में इस रिश्ते के लिए साफ तौर पर इनकार भी कर दिया था. देबराज आसानी से हार मानने वालों में से नहीं थे. उन्होंने अदिति को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स भेजने शुरू किए.

वे लगातार अदिति के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे. लेकिन जब अदिति फिर भी नहीं मानी तो देबराज ने मास्टर स्ट्रोक अपनाया. उन्होंने गायिका के परिवार से अपनी नजदीकियां बढ़ानी शुरू की और वो धीरे-धीरे अदिति के परिवार के क्लोज हो गए.

अपनी सादगी और सीधेपन से घर के बड़ों का विश्वास जीत लिया. जब परिवार की रजामंदी मिल गई, तब देबराज ने बेहद सलीके से अदिति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे अदिति ठुकरा नहीं सकीं. दोनों शादी के बंधन में बंधे और आज वो अपने बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.












