—Advertisement—

‘शादी से पहले प्रीनप करें, प्रॉपर्टी अलग रखें’, सेलिना जेटली ने तलाक पर महिलाओं को दी सलाह, पति से मिला था धोखा

Author Picture
Published On: July 7, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने पति पीटर हाग से तलाक ले रही हैं. तलाक के ऐलान के बाद एक्ट्रेस ने अपना कमबैक अनाउंस किया. वो कई साल के ब्रेक के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने तलाक और इसके बाद से जिंदगी में आए बदलाव के बारे में खुलकर बात की है.

नई दिल्ली. सेलिना जेटनी 15 साल की शादी और 3 बच्चों के बाद पति पीटर हाग से अलग हो रही हैं. एक्ट्रेस के पति ने अपने देश ऑस्ट्रिया में तलाक की याचिका दायर की है. सेलिना सोशल मीडिया के जरिए कई बार अपना दर्द बयां कर चुकी हैं कि कैसे एक्स हस्बैंड ने उनकी सारी प्रॉपर्टी और पैसे हड़प लिए और वो उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने दे रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

सेलिना ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत की. लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने महिलाओं को सचेत किया और कई सुझाव किए कि शादी से पहले ही प्रॉपर्टी वगैरह पर सोच लेना चाहिए. वो कहती हैं कि शादी के बाद भी महिलाओं को अपनी प्रॉपर्टी अलग रखना चाहिए. अपने पैसे अलग रखने चाहिए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

एक्ट्रेस ने कहा कि प्यार, सात जन्मों के वादे, बच्चे और जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें… अक्सर शादियों को इन्हीं हसीन दायरों में रखकर देखा जाता है. लेकिन जब एक कड़वी हकीकत के साथ ये वादे टूटते हैं, तो बातें सिर्फ जज्बातों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि संपत्ति और कानून के चौखट पर आकर खड़ी हो जाती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो बताती हैं, ‘मैं महिलाओं को सुझाव दूंगी कि वो शादी से पहले प्रीनप साइन कर लें. अगर उनके पास अपनी संपत्ति हैं तो शादी से पहले प्रीनप जरूर करें और शादी के बाद अपनी प्रॉपर्टी और अपना पैसा अलग रखें क्योंकि आखिरकार सबकुछ पैसों पर आ जाता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

सेलिना के मुताबिक सबकुछ पैसे पर ही आकर रुकता है. प्यार, जज्बात कोई मायने नहीं रखता है. उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मलाल है कि उनकी भावनाओं और त्याग का कोई मलतब नहीं रहा. एक्ट्रेस ने अपने एक्स हस्बैंड पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वक्त के साथ उनके सारे पैसे अपने नाम कर लिए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

‘नो एंट्री’ फेम एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन ठीक उससे पहले उनके पति पीटर हाग की तरफ से उन्हें एक ऐसा तोहफा मिला जिसने उनकी दुनिया बदलकर रख दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

सेलिना को 15 साल की शादी के बाद ठीक एनिवर्सरी वाले दिन पति पीटर हाग ने तलाक का नोटिस दिया. उनके मुताबिक, यह वाकया बेहद दर्दनाक था क्योंकि यह नोटिस उन्हें उनके जुड़वां बेटों ने पढ़कर सुनाया था. शुरुआत में जब वह कागज उनके हाथ में आया, तो उन्हें लगा कि यह ऑस्ट्रिया की रेजिडेंसी या नागरिकता से जुड़ा कोई सरकारी दस्तावेज होगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

एक्ट्रेस ने एक्स हस्बैंड पीटर हाग पर आरोप लगाया कि तलाक का नोटिस भेजने के बाद उनके पति ने उन्हें इमोशनल तौर पर टॉर्चर किया. इसके साथ ही उन्हें उनके बच्चों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है. जिंदगी में इस मोड़ पर आकर वो पूरी तरह अकेली हो गई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X