—Advertisement—

इधर खामेनेई का निकला जनाजा उधर ट्रंप ने याद करवाया अल्टीमेटम, बोले- या तो डील करेंगे नहीं तो ईरान को तबाह

Author Picture
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति का एक टेलीविजन इंटरव्यू में दिया बयान चर्चा में आ गया है. इसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि या तो वो ईरान के साथ डील करेंगे नहीं तो उन्हें खत्म कर देंगे. ये बयान पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जनाजे की रस्मों के दौरान आया है.

Zoom

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि हुए कहा है कि अमेरिका या तो ईरान के साथ कोई नया समझौता करेगा या फिर उसका काम तमाम कर देगा. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक बेहद आक्रामक बयान उस समय आया जब डील को लेकर बातें चल रही हैं. दोनों देशों में अभी डील को लेकर दो बार बातें चल रही हैं. ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर की जनाने की रस्में पूरी की जा रही हैं.

समझौता होगा या ईरान तबाह होगा

एक टीवी इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि वे या तो ईरान के साथ डील करेंगे या फिर इसे खत्म कर देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका या तो ईरान के साथ समझौता करेगा या अपना काम पूरा करेगा.

ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना के जहाजों और वायु सेना के विमानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि देर रात के अंधेरे में हमने ऐसा निशाना साधा कि ईरान का पूरा रडार सिस्टम ही ध्वस्त हो गया. उन्हें बाद में अहसास हुआ कि उनके पास अब कोई रडार बचा ही नहीं है.

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना ने इतिहास की सबसे बड़ी नाकाबंदी की थी, जिसे दो महीने तक कोई पार नहीं कर सका. अब समझौते की उम्मीद में इसमें थोड़ी ढील दी गई है.

एक घंटे में ठप कर सकते हैं पूरा ईरान

ट्रंप ने अपनी ताकत का अंदाजा कराते हुए कहा कि ईरान को खत्म करना अमेरिका के लिए बिल्कुल भी मुश्किल काम नहीं है. उन्होंने कहा कि हम चाहें तो महज एक घंटे के भीतर ईरान के सारे पुलों को उड़ा सकते हैं. उनके पावर ग्रिड ठप कर सकते हैं. उनके बड़े-बड़े आधुनिक पावर प्लांट्स को पल भर में बर्बाद कर सकते हैं. उनके पास पहले बहुत पैसा था, लेकिन अब कुछ नहीं बचा है.

डील पहली पसंद, पर अल्टीमेटम जारी

हालांकि ट्रंप ने यह भी साफ किया कि वे युद्ध के बजाय डील को प्राथमिकता देंगे, क्योंकि वे नहीं चाहते कि ईरान के 9 करोड़ से ज्यादा आम लोग इस युद्ध से पीड़ित हों. कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान को अपने सुप्रीम नेता के अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम भी दिया था.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X