—Advertisement—

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग लिए 7 फेरे, वरमाला के बाद हुई रजिस्टर मैरिज, VIDEO वायरल

Author Picture
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Anshula Kapoor Got Married: बॉलीवुड के कपूर परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है. बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचा ली है. दोनों ने पहले पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए और फिर रजिस्टर मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी मंजिल भी दी. शादी के अंदर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अंशुला बनीं दुल्हन

नई दिल्ली. अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी रचा ली है. उन्होंने रजिस्टर मैरिज की है. उनकी शादी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वायरल वीडियो में रजिस्टर मैरिज करते नजर आ रहे हैं.

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सोमवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंध चुकी है. दोनों ने पहले पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए और इसके बाद अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर भी कराया.

अंशुला कपूर बनी रोहन ठक्कर की दुल्हन

शादी के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इन वीडियो में अंशुला और रोहन अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. फेरे लेने के बाद दोनों ने रजिस्टर मैरिज की रस्में भी पूरी कीं. एक वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी बहन के साथ हर पल खड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अंशुला के साथ शादी की रस्मों में शामिल नजर आईं. एक अन्य वीडियो में अनिल कपूर मेहमानों से बातचीत करते दिखाई दिए. अभिनेता अनुपम खेर भी इस खास मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X