Last Updated:
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘दीवानगी दीवानगी’ हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक माना जाता है. इस एक गाने में फराह खान ने लगभग आधे बॉलीवुड को एक साथ स्क्रीन पर ला खड़ा किया था. कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक बेहद मजेदार और दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि इस गाने में अमिताभ बच्चन शामिल क्यों नहीं हुए थे.
अमिताभ बच्चन गाने का हिस्सा नहीं थे.
नई दिल्ली. फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में शुमार है. इस फिल्म का गाना दीवानगी-दीवानगी कई वजहों से आज भी दर्शकों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. फराह खान अपनी फिल्म के इस गाने में 31 सितारों को एक साथ लाने में सफल रही थीं. धर्मेंद्र, जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान, सलमान खान, अरबाज खान, सैफ अली खान, जायद खान, रानी मुखर्जी, काजोल, प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, लारा दत्ता, जूही चावला समेत 31 सितारों से सजे इस गाने ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी.
इस पॉपुलर गाने में अमिताभ बच्चन शामिल नहीं हो पाए थे. फराह खान ने IFTDA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के लिए पल्लवी जोशी के साथ बात करते हुए बताया कि आखिर अमिताभ बच्चन फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बने. वो कहती हैं कि फिल्म के गाने की शूटिंग उस वक्त हो रही थी जिस वक्त अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में बिजी थे. उनके बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हो रही थी.
फराह खान ने बताया क्यों शामिल नहीं हुए अमिताभ
डायरेक्टर ने खुलासा किया कि जब वे इस ग्रैंड गाने की शूटिंग कर रही थीं, तब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसमें शामिल नहीं हो पाए थे. इसके पीछे की वजह बताते हुए फराह ने हंसते हुए एक मजेदार राज खोला. उन्होंने कहा, ‘अमिताभ बच्चन ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने की शूटिंग का हिस्सा नहीं बन सके थे, क्योंकि ठीक उसी हफ्ते ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हो रही थी. बच्चन परिवार शादी की तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त था.’
अमिताभ बच्चन ने बेटे की शादी में इंडस्ट्री को नहीं किया इनवाइट
इसके बाद फराह ने मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए इस बात की तरफ इशारा किया कि उन्हें इंडस्ट्री की सबसे बड़ी शादी में नहीं बुलाया गया था. वो कहती हैं, ‘चूंकि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को न्योता नहीं दिया गया था, इसलिए जिन-जिन लोगों को शादी में नहीं बुलाया गया, वे सब के सब हमारे गाने की शूटिंग पर पहुंच गए. एक तरह से बच्चन परिवार की वो प्राइवेट शादी हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई और हमें गाने के लिए इतने सारे सितारे एक साथ मिल गए.’
फराह खान ने अपने इस चर्चित गाने के बारे में और भी कई खुलासे किए. वो कहती हैं कि उनके गाने में और भी कई सितारे नजर आने वाले थे. इस फेहरिस्त में फरदीन खान भी शामिल थे लेकिन वो वक्त पर पहुंच नहीं पाए. वहीं आमिर खान, देव आनंद, ने मना कर दिया था कि वो कैमियो नहीं करते हैं.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें












