—Advertisement—

Donald Trump-Netanyahu Meeting: नेतन्याहू को पता है कि बॉस कौन है? ट्रंप ने दिखाई इजरायल को अकड़ ईरान युद्ध के बाद होनी है पहली मुलाकात

Author Picture
Published On: July 5, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Donald Trump- Benjamin Netanyahu Meet: ईरान पर 28 फरवरी को किए गए हमले के 4 महीने बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की आमने-सामने की मुलाकात हो सकती है. दिलचस्प ये है कि इस मुलाकात से पहले ही ट्रंप ने अकड़ दिखाते हुए कहा है कि नेतन्याहू को अच्छी तरह पता है कि बॉस कौन है. आखिर वो ऐसा कहकर क्या दिखाना चाहते हैं?

ख़बरें फटाफट

Zoom

नेतन्याहू-ट्रंप. (फाइल फोटो AP)

इजरायल-अमेरिका के संयुक्त ऑपरेशन ने इजरायल में क्या तबाही मचाई, वो बताने की जरूरत नहीं है. उनके इसी एक्शन का नतीजा ये है कि पूरी दुनिया की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है और अब इस समस्या का हल निकालने में खुद अमेरिका के पसीने छूट रहे हैं. कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इजरायल के उकसावे में ट्रंप ने ये कदम उठाया और अब जब वे शांति चाहते हैं, तो इजरायल ऐसा नहीं चाहता. इन सबके बीच जो दिलचस्प खबर आ रही है, वो ये है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जल्द ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से व्हाइट हाउस में मुलाकात हो सकती है.

डोनालाड ट्रंप ने एक्सिओस से फोन पर बातचीत में कहा कि नेतन्याहू ने उनसे मिलने की इच्छा जताई है और यह बैठक नाटो शिखर सम्मेलन के बाद अगले सप्ताह या उसके अगले सप्ताह हो सकती है. ट्रंप ने कहा कि उनके और नेतन्याहू के बीच अच्छे संबंध हैं लेकिन वो अच्छी तरह से जानते हैं कि बॉस कौन है? हालांकि अमेरिकी प्रशासन के कुछ अधिकारियों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच पहले जैसी सहमति अब नहीं रही लेकिन इस मुलाकात के बाद क्या परिस्थितियां होंगी, इस पर सबकी नजर है.

ट्रंप-नेतन्याहू में नहीं रही पहले जैसी बात

  1. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी पुष्टि की कि नेतन्याहू ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप को बधाई देने के लिए फोन किया था. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने जल्द अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई. नेतन्याहू ने अमेरिका को वैश्विक स्वतंत्रता का प्रमुख संरक्षक बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को बेहद महत्वपूर्ण बताया. हालांकि अमेरिका-इजरायल के रिश्तों में चल रही तल्खी किसी से छिपी नहीं है.
  2. रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले महीने ईरान के साथ संघर्ष विराम बढ़ाने और परमाणु वार्ता शुरू करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसके अलावा उन्होंने नेतन्याहू से लेबनान में सैन्य कार्रवाई सीमित रखने और दक्षिणी लेबनान से शुरुआती वापसी के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने को भी कहा था, जिस पर इजरायल पूरी तरह सहमत नहीं है.

ईरान को लेकर अमेरिका का रुख

इस बीच ट्रंप ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का भी जिक्र किय. उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और अंतिम संस्कार के कारण दोनों पक्षों ने वार्ता में एक हफ्ते का ब्रेक लिया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे. उन्होंने अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि लोग खामेनेई को पसंद नहीं करते थे, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों को रोते देखकर वे आश्चर्यचकित हुए.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X