—Advertisement—

Argentina Vs Cape Verde: कब है लियोनेल मेसी का अगला मैच? भारत में कितने बजे से शुरू होगा LIVE टेलीकास्ट?

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup 2026 Argentina Vs Cape Verde Match Live Streaming: अर्जेंटीना के पास विश्व कप खिताब हैं, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लियोनेल मेसी है, फुटबॉल का समृद्ध इतिहास है और सितारों से भरी टीम भी, लेकिन केप वर्दे के पास इनमें से कुछ नहीं है. भारत में ये मैच चार जुलाई को तड़के साढ़े तीन बजे से प्रसारित होगा.

Zoom

लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026

Lionel Messi match Match Live Streaming: विश्व कप में अंतिम 32 के इस बेमेल मुकाबले में हार्ड रॉक स्टेडियम पर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना एक ऐसी टीम से भिड़ेगी, जिसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, उसे अपेक्षाओं के बोझ से भी नहीं जूझना है. पूरी दुनिया एकबार फिर लियोनेल मेसी की फुटबॉल कला देखने को आतुर होगी.

तो क्या देखने मिलेगा इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर
अगर केप वर्दे जीत जाता है तो यह फुटबॉल ही नहीं बल्कि खेल के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक होगा, इससे पहले मॉस्को ओलंपिक 1980 में ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला था, जब अमेरिका की युवा आइस हॉकी टीम ने अपराजेय मानी जा रही सोवियत संघ की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता था.

केप वर्दे का करिश्मा और जादुई गोलकीपर
जब टूर्नामेंट के ड्रॉ निकाले गए थे तो अर्जेंटीना को इस दौर में स्पेन या उरूग्वे से भिड़ने की उम्मीद थी. ग्रुप जे में शीर्ष पर रही तीन बार की चैंपियन अर्जेंटीना ग्रुप एच की उपविजेता से भिड़ने वाली थी जो स्पेन या उरूग्वे हो सकते थे, लेकिन फिर आया केप वर्दे. पांच लाख की आबादी वाला छोटा सा देश जिसके 40 बरस के गोलकीपर वोजिन्हा ने कमाल कर दिया. उनकी मां को ग्रुप चरण के मैच देखने अमेरिका का वीजा लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, इस टीम ने स्पेन जैसे दिग्गज को ड्रॉ पर रोककर सनसनी फैला दी.

केप वर्दे के चलते उरुग्वे बाहर
2010 चैंपियन स्पेन नॉकआउट में पहुंचा, लेकिन दो बार का चैम्पियन उरूग्वे नहीं. केप वर्दे को मेसी की अर्जेंटीना से खेलने का मौका मिला. केप वर्दे के कोच बुबिस्ता ने कहा:

हमारे इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला. हम इसका पूरा मजा लेंगे. हम तुक्के में यहां तक नहीं पहुंचे हैं बल्कि अच्छा खेलकर आए हैं. हम दुनिया को दिखा देना चाहते हैं कि केप वर्दे के फुटबॉल में कितना दम है.

भारत में कब और कहां देखें मेसी का मैच?
केप वर्दे ने एक भी मैच नहीं जीता है और तीन ड्रॉ के दम पर यहां तक पहुंची है. वहीं अर्जेंटीना ने तीनों मैच जीते हैं और तीनों में मेसी ने गोल दागे हैं. वैसे तो ये मैच तीन जुलाई को है, लेकिन भारतीय समयानुसार चार जुलाई को तड़के साढ़े तीन बजे ये मैच प्रसारित होगा. मुकाबला Zee5 की वेबसाइट और एप्प पर लाइव स्ट्रीमिंग होगा. टीवी पर मैच Unite8 Sports पर ब्रॉडकास्ट होगा.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X