—Advertisement—

3 साल की उम्र में कैमरे का सामना, 13 में 30 साल बड़े गुरु से शादी, बैकग्राउंड डांसर से बनी बॉलीवुड की ‘मास्टर जी’

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं, वे बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर थीं. वे 3 साल की उम्र में सिनेमा-डांस की दुनिया से जुड़ी थीं. उन्होंने काफी स्ट्रगल के बाद अपना खास मुकाम बनाया था. उन्होंने ‘एक दो तीन’ और ‘डोला रे डोला’ जैसे अनगिनत आइकॉनिक गाने दिए, जिन्होंने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी हीरोइनों के करियर को चमका दिया. उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई नेशनल और फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते थे. आइए, सरोज खान की पुण्यतिथि पर उनकी जिंदगी को थोड़ा और करीब से जानें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बॉलीवुड स्टार की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही.

नई दिल्ली: सरोज खान का जीवन किसी फिल्मी कहानी जैसा रहा. वे काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद सफलता के शिखर तक पहुंचीं. सरोज खान का बचपन बेहद तंगी में बीता था. घर के हालात ऐसे थे कि उन्हें महज 3 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में काम करना पड़ा. जब वे थोड़ी बड़ी हुईं तो उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उन्हें इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर दोबारा शुरुआत की. वो कैमरे के पीछे रहकर हर स्टेप को बारीकी से सीखती रहीं. उनका निजी जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में अपने से 30 साल बड़े मास्टर सोहनलाल से शादी कर ली थी, जो पहले से शादीशुदा थे. हालांकि, यह रिश्ता टिक नहीं पाया और बाद में उन्होंने सरदार रोशन खान से दूसरी शादी की.

साल 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से सरोज खान ने कोरियोग्राफर के रूप में अपना सफर शुरू किया. उन्होंने बॉलीवुड में डांस की परिभाषा ही बदल दी. उनके लिए डांस सिर्फ हाथ-पैर हिलाना नहीं, बल्कि चेहरे से भाव जाहिर करना और कहानी कहना था. उन्होंने एक से बढ़कर एक आइकॉनिक गाने दिए जो इतिहास बन गए. ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘हवा हवाई’, ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन’, ‘बेटा’ का ‘धक धक करने लगा’ और ‘देवदास’ का ‘डोला रे डोला’ जैसे गानों ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम बना दिया. वे हर एक्ट्रेस के हुनर को पहचानकर उसे स्क्रीन पर जादू की तरह बिखेर देती थीं. श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी सुपरस्टार्स के करियर को चमकाने में सरोज खान का बहुत बड़ा हाथ रहा.

सरोज खान ने सैंकड़ों गाने कोरियोग्राफ किए थे.

40 साल लंबा शानदार करियर
सरोज खान ने अपने 40 साल से लंबे शानदार करियर में सैकड़ों फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया. कई नेशनल और फिल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम किए. उन्होंने ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे टीवी रियलिटी शो में जज बनकर सुर्खियां बटोरीं, जहां फैंस उनके सीधे और कड़क अंदाज को बेहद पसंद करते थे. आखिरकार 3 जुलाई 2020 को इस महान कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया. सरोज खान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर वे हमेशा बॉलीवुड की शान बनी रहेंगी.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X