Last Updated:
सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली है. इस बीच उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की. साथ ही एक फनी कैप्शन भी डाला. बता दें वह आजकल मैटरनिटी ब्रेक पर हैं.
सामंथा रुथ प्रभु की ग्रीन आउटफिट में इंस्टाग्राम से फोटो
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों प्रग्नेंसी के पलों का लुत्फ उठा रही हैं. लेटेस्ट फोटो शेयर कर उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. सामंथा रुथ प्रभु अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. एक्ट्रेस ने साल 2025 में फैमिली मैन के डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ शादी की थी. अब दोनों के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं.
मंगलवार को सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की. जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. तस्वीर में वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. फोटो में सामंथा ने अपना चेहरा नहीं दिखाया बल्कि अपने बेबी बंप पर ही फोकस किया.
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस लेटेस्ट फोटो पर उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, ‘मेरे सिक्स पैक्स, मैं तुम्हे जल्द ही देखूंगी, जब दोबारा मिलना होगा.’ इसी के साथ एक मुस्कुान भरा इमोजी भी शेयर किया. ये पोस्ट दिखाता है कि एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी के पलों को जी भरकर एन्जॉय कर रही हैं. आजकल वह फिल्मों से ब्रेक पर हैं.
सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वाली हैं
पिछले महीने ही सामंथा ने मां बनने की खबरों को कंफर्म किया. ये गुडन्यूज उन्होंने हैदराबाद में Maa Inti Bangaaram फिल्म के सक्सेस मीट के मौके पर सुनाई. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह जल्द ही मैटरनिटी लीव ब्रेक ले रही हैं.
सामंथा की फिल्में
सामंथा ने पति Maa Inti Bangaaram के साथ साल 2021 में द फैमिली मैन सीजन 2 और सिटाडेल: हनी बनी में काम किया है. सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 में शादी की. ये दोनों की ही दूसरी शादी है. सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य संग हुई थी तो राज की श्यामली डे के साथ. दोनों ही तलाक ले चुके हैं. अब एक नई जिंदगी का आनंद उठा रहे हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें












