—Advertisement—

FIFA World Cup, Mexico beat Ecuador: मेक्सिको के 40 साल का इंतजार खत्म, इक्वाडोर को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में

Author Picture
Published On: July 1, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup, Mexico beat Ecuador: मोरक्को की टीम ने 40 साल से चले आ रहे इंतजार को आखिरकार फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खत्म किया. टीम ने राउंडर ऑफ 32 में इक्वाडोर को 2-0 से हरा टूर्नामेंट के इतिहास में पहली नॉकआउट जीत दर्ज की. जूलियन क्वीनीयोनेस और राउल जिमेनेज ने टीम के लिए गोल किए.

Zoom

फीफा वर्ल्ड कप मेंमेक्सिको ने 40 साल बाद जीता नॉक आउट मैच

नई दिल्ली. खराब मौसम की वजह से मैच में 1 घंटे की देरी हुई लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने मोरक्को को कभी ना भूलने वाला पल दे दिया.  इस टीम ने अपने फैंस को 4 दशक बाद वो रात दी जिसका उन्हें इंतजार था. इक्वाडोर को 2-0 से हराकर मेक्सिको ने 1986 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीता. प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में टीम ने शान से जगह बनाई.

हरे रंग की जर्सी पहने फैंस की जबरदस्त सपोर्ट के बीच जेवियर अगुइरे की टीम ने पहले हाफ में धुआंधार खेल दिखाया. मोरक्को के खेल का जवाब इक्वाडोर के पास नहीं था. जूलियन क्वीनीयोनेस ने पहला गोल किया और उसके बाद राउल जिमेनेज ने बढ़त दोगुनी कर दी. हाफ टाइम से पहले ही मेक्सिको पूरी तरह मैच पर हावी हो चुका था. अब मेक्सिको रविवार को राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड या डीआर कॉन्गो में से किसी एक टीम से होगा.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X